{"_id":"662d40f28920f5ea7b08f6e9","slug":"49-police-teams-arrested-40-accused-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116649-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस की 49 टीमों ने 9 उद्घोषित सहित 40 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस की 49 टीमों ने 9 उद्घोषित सहित 40 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 27 Apr 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान दुकान में जांच करते पुलिसकर्मी।
भिवानी। पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को जिलेभर में ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 49 टीमों ने 198 बोतल देसी, 9 बोतल शराब हथकड़, 5 बोतल शराब अंग्रेजी, 20 ग्राम गांजा, 41,140 रुपये जुआ अधिनियम के तहत बरामद किए गए। वहीं 9 उद्घोषित आरोपियों सहित कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर चलाए गए स्पेशल अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। स्पेशल अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भिन्न–भिन्न जगहों पर रेड की।
215 पुलिसकर्मी शामिल हुए
इस सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 49 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 215 पुलिसकर्मी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार, नशीले पदार्थ बेचने और जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की गई। इस दौरान जिला पुलिस के द्वारा कुल 9 उद्घोषित आरोपी व बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा चोरी, 384 आईपीसी, हीनियस क्राइम व अरेस्ट वारंट के तहत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी, एनडीपीएस अधिनियम एवं आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आमजन से अपील संदिग्ध गतिविधियों की दें सूचना
विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें। वहां कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति मिले तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि समय–समय पर जिले में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में तुरंत दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।