फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   47.38 percent pass in one day special examination of Haryana School Education Board

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक दिवसीय विशेष परीक्षा में 47.38 फीसदी पास

Fri, 11 Aug 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 11 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
47.38 percent pass in one day special examination of Haryana School Education Board
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षााबोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 26 जुलाई को प्रदेश के 128 परीक्षा केंद्रों पर ली एक दिवसीय सीनियर सेकेंडरी विशेष परीक्षा का परिणाम 15 दिन में जारी किया है। इसमें 47.38 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। वहीं नूंह जिला ने टॉप किया और यमुनानगर फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

एक दिवसीय विशेष परीक्षा में 35,980 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 20,535 छात्र और 15,445 छात्राएं शामिल हैं। इनमें से 17,049 उत्तीर्ण हुए और 16,839 परीक्षार्थियों का कंपार्टमेंट आया है। परीक्षा में 20,535 छात्रों ने भाग लिया, इसमें से 9,467 छात्र पास हुए और 9,511 छात्रों का कंपार्टमेंट आया। इनकी पास प्रतिशतता 46.10 रही। वहीं 15,445 छात्राओं में से 7,582 पास हुईं और 7,328 छात्राओं का कंपार्टमेंट आया। इनकी पास प्रतिशतता 49.09 रही। शहरी दायरे की पास प्रतिशतता 52.14 और ग्रामीण दायरे की पास प्रतिशतता 46.04 फीसदी दर्ज की गई। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका की पुन: जांच निर्धारित शुल्क के साथ 20 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये रहे पांच साल में परीक्षा परिणाम
सत्र- पास प्रतिशतता
जुलाई 2023- 47.38
जुलाई-2022- 63.78
अगस्त-2021- 55.18
अक्तूबर 2020- 47.89
जुलाई 2019- 56.25

अक्तूबर और नवंबर प्रथम सप्ताह में होगा एचटेट
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं सरकार के समक्ष भी एचटेट परीक्षा आयोजन का मसौदा भेजा जा चुका है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी अक्तूबर के अंतिम और नवंबर के प्रथम सप्ताह में एचटेट परीक्षा कराई जाएगी। एचटेट को लेकर पहले की तरह ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे वहीं बोर्ड मुख्यालय से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी भी रखी जाएगी। एचटेट के प्रश्न पत्र में भी हिडन फीचर्स और क्यूआर कोर्ड जैसे सुरक्षा मानक अपनाए जाएंगे, ताकि पेपर आउट होने की संभावनाओं पर विराम लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय ने एक दिवसीय विशेष परीक्षा परिणाम परीक्षा के 15 दिन के अंदर जारी किया है। इस परीक्षा में छात्राओं का परिणाम छात्रों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। एक दिवसीय परीक्षा में नूंह जिले ने टॉप किया है। जबकि यमुनानगर निचले पायदान पर रहा है।
-डॉ वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article