{"_id":"620951b0cef7013a635fa0da","slug":"47-new-corona-infected-found-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr6242252101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 47 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 47 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मरीज सामने आए। तीसरी लहर में मिले संक्रमितों का आंकड़ा 3765 हो गया। हालांकि इनमें से 3416 मरीज स्वस्थ हो चुके है और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोराना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। बाजवूद इसके लोग बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार में ग्राहक व दुकानदारों के चेहरे से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी गायब है। जिले में कोरोना के फिलहाल 339 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 255 मरीज ग्रामीण और 84 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। रविवार को कोरोना जांच के लिए 550 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह तक आएगी। हालांकि जिले के 509 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है, जोकि चिंता का विषय बना हुआ है।
21 संक्रमित अस्पताल में दाखिल
जिले में 339 सक्रिय मरीजों में से 318 को होमआइसोलेट और 21 को अस्तपाल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से चार को नागरिक अस्पताल, पांच को हिसार, चार को गुरुग्राम, एक को दिल्ली, तीन को चुघ अस्पताल, दो को ईएसआई अस्पताल, दो को पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल करवाया हुआ है।
विज्ञापन
मीरान सीएचसी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमण
जिले के मीरान सीएचसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक संक्रमण है। मीरान सीएचसी क्षेत्र में 51, सीएचसी धनाना में 34, सीएचसी कैरू में 25, सीएचसी मानेहरू में 36, सीएचसी तोशाम में 36, सीएचसी जमालपुर में 29 संक्रमित मरीज है।
नियमों का पालन करें
जिले में कोरोना के फिलहाल 339 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के मामलों में गिरावट आई है, बावजूद इसके सावधानी रखनी आवश्यक है। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।