फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   46 tree, jcb, knowledge center

गांव मंढाना नॉलेज सेंटर निर्माण के लिए 46 हरे पेड़ जेसीबी से उखाड़े

Fri, 21 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
46 tree, jcb, knowledge center
गांव मंढाणा में नॉलेज सेंटर बनाने के लिए हटाए गए पेड़। - फोटो : Bhiwani
गांव मंढाना के खेल परिसर में टीटीसी युवा समिति (टीम आफ ट्री केयर) द्वारा लगवाए गए हरे पेड़ों पर ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी का पंजा चलाए जाने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत वन विभाग, एडीसी और पुलिस थाने में दी गई है। संस्था के पदाधिकारियों ने नॉलेज सेंटर निर्माण की आड़ में हरे पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ने के आरोप सरपंच पर लगाए हैं। वहीं सरपंच ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए यहां नॉलेज सेंटर निर्माण कराए जाने की बात कही है। मगर हरे पेड़ों पर बिना अनुमति के पीला पंजा चलाए जाने के मामले में अब प्रशासन व वन विभाग भी जांच में जुटा है।
विज्ञापन

टीटीसी युवा समिति के वरिष्ठ सदस्य राकेश शर्मा ने बताया कि गांव मंढाना के सरकारी स्कूल मैदान में तारबंदी कर तीन कतारों में 46 पेड़ 11 जुलाई 2019 को लगाए गए थे। करीब छह से सात फीट ऊंचे ये हरे पेड़ एक वाटिका के रूप में विकसित किए थे। उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। इन पेड़ों को रोपित करने से पहले इसकी अनुमति भी ली गई थी। संस्था ने अथॉरिटी मिलने के बाद ही इन पौधों को रोपित किया था। संस्था के पदाधिकारियों का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने नॉलेज सेंटर निर्माण की आड़ में इन 46 हरे पेड़ों पर जेसीबी का पंजा चलवा दिया। जिसकी जानकारी उन्हें मिली तो वे मौके पर पहुंचे और सौ नंबर पर पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड भी मौके पर पहुंचा और हालातों का जायजा लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुंढाल पुलिस चौकी में भी लिखित शिकायत दी और इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि निवर्तमान अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा ही पौध रोपण किया था।
विज्ञापन

हमारी संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। अनुमति लेकर सरकारी स्कूल के खेल परिसर के एक कोने पर 46 पेड़ लगाए गए थे। इन्हें पंचायत ने अवैध तरीके से जेसीबी के सहारे उखाड़ फेंका है। जिसकी शिकायत वन मंडल अधिकारी व एडीसी के साथ मुंढाल पुलिस चौकी में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य टीटीसी युवा समिति।
गांव के सरकारी स्कूल के खेल परिसर के एक कोने में नॉलेज सेंटर का निर्माण पंचायत विभाग की ओर से कराया जाएगा। जिसके लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। इसी के बाद यहां से पेड़ हटवाए गए हैं। मैंने खुद संस्था पदाधिकारियों को अन्य जगह सुरक्षा गार्ड के साथ पेड़ लगवाने का भरोसा भी दिलाया है।
- विनोद कुमार रंगा, सरपंच मंढाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed