{"_id":"5f1485588ebc3e9fb145aca6","slug":"46-mm-rain-in-two-and-half-hours-in-bhiwani-city-bhiwani-news-rtk5647861173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे में रिकार्ड तोड़ 46 एमएम बारिश, पानी से लबालब हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे में रिकार्ड तोड़ 46 एमएम बारिश, पानी से लबालब हुआ शहर
विज्ञापन
दिनोद गेट पर सड़क के दोनों तरफ बारिश का पानी भरे होने के कारण डिवाइडर के ऊपर से जातीं महिलाए व बच्च
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में रविवार सुबह का आगाज बारिश से हुआ। इंद्रदेव मेहरबान हुए तो करीब दो से ढाई घंटे के दौरान झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी से लबालब हो गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। सुबह बारिश से थोड़ी देर उमस से निजात मिली, लेकिन दिन में फिर से धूप खिली तो उमस से लोग परेशान दिखे। रविवार को अब तक भिवानी में रिकार्ड तोड़ सबसे अधिक 46 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि कस्बों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जलभराव की वजह से पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए और छुट्टी के बावजूद अधिकारी पानी निकासी के प्रबंधों में जुटे रहे।
रविवार सुबह करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का ये सिलसिला रुक रुक कर करीब आठ बजे तक जारी रहा। तेज बारिश की वजह से जलभराव के हालात बने, वहीं कई जगह तो ठप सीवरेज व्यवस्था की वजह से घरों के अंदर भी बारिश का पानी घुस गया। मौसम विभाग की मानें तो अब तक भिवानी में इस बार मानसून के दौरान सबसे अधिक 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि शुरुआत में मानसून बेरुखी भरा रहा।
बारिश के बाद शहरवासियों को उमस से निजात मिली, वहीं बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी गुल हो गई। रविवार को छुट्टी होने की वजह से कई इलाकों में बनें जलभराव के हालातों से निजात दिलाने के लिए पब्लिक हेल्थ अधिकारी भी मुआयना करने पहुंचे। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय हुई बारिश फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं, क्योंकि कई किसानों की फसलों पर उमस की वजह से कई बीमारियों का संक्रमण मंडरा रहा था। टिड्डी दल से घबराए किसान बारिश नहीं होने के कारण फसल प्रभावित होने की चिंता में भी डूबे थे।
विज्ञापन
इन इलाकों में हुआ जलभराव, कई घंटों बाद हुई पानी की निकासी
शहर के देवसर चुंगी जोगीवाला मंदिर के पास सरकुलर रोड पर जलभराव हुआ। इस मार्ग पर पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं था तो मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी जलभराव के बीच से ही होकर गुजरे। वहीं खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र, बीटीएम चौक क्षेत्र, दिनोद गेट, जैन चौक क्षेत्र, घोसियान चौक क्षेत्र, दादरी गेट, रेस्ट हाउस के सामने, किरोड़ीमल मंदिर के पीछे, बावड़ी गेट क्षेत्र में जलभराव के हालात बनें। शहर की कई ऐसी कॉलोनियों में भी बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हुआ, जहां पहले से ही बरसाती नाले व सीवरेज ठप पड़े हुए थे।
पानी निकासी में लगे तीन घंटे
पब्लिक हेल्थ सीवरेज शाखा के एसडीओ राजकुमार मुंजाल ने बताया कि रविवार को तेज बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में बरसाती पानी जमा हुआ, लेकिन शहर के सभी इलाकों से ढाई से तीन घंटे के अंतराल में ही बरसाती पानी की निकासी कर दी गई। देवसर चंगी डिस्पोजल पर करीब आधा दर्जन मोटरों से बारिश व सीवरेज के पानी की निकासी भिवानी-घघर ड्रेन में की गई।
ये हुई जिले भर में रविवार को बारिश
भिवानी 46 एमएम
तोशाम 15 एमएम
बवानीखेड़ा 20 एमएम
लोहारू 15 एमएम
सिवानी बूंदाबांदी
बहल 4 एमएम

रविवार सुबह आई तेज बारिश के कारण सरकुलर रोड पर भरा पानी।- फोटो : Bhiwani