{"_id":"65832abbd7da4e5983082f44","slug":"44-brokers-and-four-thousand-meat-eaters-stopped-work-in-the-market-there-was-no-supply-of-vegetables-and-fruits-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-10464-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 44 आढ़तियों व चार हजार मासाखोरों ने रखा मंडी में कामकाज ठप, सब्जियों व फलों की नहीं हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 44 आढ़तियों व चार हजार मासाखोरों ने रखा मंडी में कामकाज ठप, सब्जियों व फलों की नहीं हुई आपूर्ति
Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी और लोहारू सब्जी मंडी के 44 आढ़तियों और करीब चार हजार मासाखोरों ने बुधवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी। इस दौरान मंडी में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सब्जियों और फलों की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। वहीं मंडी के मुख्य गेट पर भी ताला लगा रहा।
सब्जियों की खुदरा बाजार में किल्लत बनी रही। वहीं फलों के दामों में भी 20 से 50 रुपये प्रति किलो उछाल आया। मंडी के आढ़तियों की हड़ताल के समर्थन में सब्जी मंडी के बाहर करीब सौ रेहड़ी चालकों ने भी हड़ताल की। वहीं किरयाणा एसोसिएशन के समर्थन से 70 किरयाणा दुकानों को भी बंद रखा गया। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी आढ़तियों के समर्थन में नारेबाजी कर सरकार की मार्केट फीस नीति पर रोष जताया। मंडी की हड़ताल से करीब ढाई सौ मंडी मजदूरों का काम धंधा भी ठप रहा।
एडवांस मार्केट फीस पर भड़के फल सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी मंडी बंद करके रोष प्रदर्शन किया। नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानु प्रकाश ने बताया नगर व्यापार मंडल पूर्ण रूप से सब्जी फल विक्रेताओं के साथ है। वहीं विभिन्न एरिया एवं ट्रेड यूनियन के प्रधानों ने जाकर उन्हें समर्थन दिया। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन भिवानी के प्रधान संजय ने कहा कि एडवांस मार्केट फीस जमा करने के सरकार के आदेश के विरुद्ध सब्जी मंडी में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की है। उनके साथ किरयाणा व्यापारी, मासाखोर के साथ हलवाई व चाय वालों ने भी समर्थन में अपना कारोबार बंद रखा। इसकी वजह से पूरा दिन चहल पहल रहने वाली सब्जी मंडी में बुधवार को सन्नाटा ससरा और बच्चों ने खाली जगह पर क्रिकेट खेलकर खूब चौके छक्के लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कोरोना काल में एक परसेंट मार्केट फीस और एक परसेंट ही एचडीआरएफ फीस लगाई थी। कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी व्यापारी अभी तक मार्केट फीस दे रहे हैं। सरकार द्वारा हाल में ही एक दिसंबर को सभी सब्जी मंडी विक्रेताओं को एक साल की एडवांस मार्केट फीस जमा करवाने का नोटिस जारी किया है। जिसका प्रदेश भर के फल एवं सब्जी विक्रेता इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं। सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग करते हैं अपनी मांगों का ज्ञापन मार्केट सचिव को सौंपते हुए उप प्रधान संजय वधवा ने कहा अगर हमारी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आगे अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखा जाएगा।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम बुद्धिराजा, गुलशन कुमार प्रधान, सुशील लौटा प्रधान, संजय वधवा उप प्रधान, रामवतार देवसरीया प्रधान,अतुल रोहिल्ला,गिरधारी लाल,राकेश गौड़,प्रवीण नारंग, राजकुमार यादव, कृष्ण कुमार बबल,प्रेम प्रधान मासाखोर, प्रमोद गोगिया, विशाल वधवा, विवेक कोकड़ा, मदनलाल,रमेश ग्रोवर, वेद प्रकाश चुघ ,जानू वधवा ,नरेंद्र मुजांल, काली ग्रोवर ,भीम, हैप्पी बजाज, सुशील, महेंद्र जुनेजा, सुरेंद्र ग्रोवर, मदन ,ललित सैनी, रामलाल ग्रोवर, पप्पू कामरा, सुभाष ग्रोवर ,खिन्नू शर्मा,पवन महता उपस्थित थे।
भिवानी मंडी में होता है रोजाना करीब 50 लाख का कारोबार
भिवानी मंडी में रोजाना ही फलों और सब्जियों का रोजाना करीब 50 लाख का कारोबार होता है। भिवानी मंडी में लोकल किसानों की सब्जियों और फलों के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब और जम्मू कश्मीर से भी फल आते हैं। पंजाब से किन्नू आ रहा है जबकि जेएडंके से सेब आता है। नासिक से टमाटर और प्यास की आवक होती है। पंजाब और यूपी से आलू मंडी में आ रहा है। बुधवार को मंडी में सब्जियों की आवक ठप रही वहीं कारोबार भी नहीं हुआ। शाम को कृष्णा कॉलोनी चौक पर खुदरा सब्जियों व फलों की बिक्री हुई। लेकिन यहां दामों में 20 से 50 रुपये प्रति किलो अधिक दाम वसूला गया।