फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   43 new positive, koro disease, doctors

जज का रीडर, शिक्षक समेत 43 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
43 new positive, koro disease, doctors
सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
एक कोरोना संक्रमित की शुक्रवार को मौत और 22 नए केस मिलने के बाद शनिवार को भी 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 10 की रिपोर्ट रैपिड किट से पॉजिटिव आई है। जज का रीडर, सरकारी स्कूल के शिक्षक, सामान्य अस्पताल के क्लर्क पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1118 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 183 हैं। इनमें 929 मरीज ठीक हो चुके है। शनिवार को भी 25 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में 127 नए केस सामने आ चुके हैं जबकि एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी सुबह और शाम की लिस्ट मिलाकर 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें छह तो हालु बाजार के एक ही परिवार से हैं। सेक्टर 13 से तीन, भारत नगर से चार, तोशाम, बजीणा, धिराणा, कृष्णा कॉलोनी से एक-एक पॉजिटिव है। वहीं शाम को आई सूची में वीरवान पाना से 57 वर्षीय व्यक्ति, गोशाला मार्केट से सात वर्षीय बच्चा, विवान पाना से 21 वर्षीय युवक, बिचला बाजार मनान पाना से 57 वर्षीय व्यक्ति, चांदवाली गली से 30 वर्षीय महिला, गोशाला मार्केट से 30 वर्षीय युवक, कृष्णा कॉलोनी से 43 वर्षीय व्यक्ति, बीटीएम चौक से 47 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी मोहल्ला से 23 वर्षीय महिला, खाकी वाला मंदिर के पास से 24 वर्षीय युवक, केपी गारमेंट से 18 वर्षीय युवक, गिरीराज कॉलोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवती, सात वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा विशाल टेलर के पास से21 वर्षीय युवक, पिपली वाली जोहड़ी क्षेत्र से 55 वर्षीय व्यक्ति, हलवासिया मार्केट से 21 वर्षीय युवक, मनान पाना से24 वर्षीय युवक, बीटीएम कॉलोनी से 19 वर्षीय युवक, उत्तमी बाई स्कूल क्षेत्र से 56 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, आदर्श नगर से 51 वर्षीय महिला, रावल पाना दिनोद से 23 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

ये मिले पॉजिटिव
- व्यक्ति के बाद परिवार के छह और सदस्य मिले पॉजिटिव : हालु मोहल्ला में 21 अगस्त को पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिवार के छह और सदस्यों की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें व्यक्ति की 68 वर्षीय माता, 43 वर्षीय पत्नी, 17 वर्षीय और 14 वर्षीय दो बेटियां, 10 वर्षीय बेटा और 33 वर्षीय उसका भाई शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जज का रीडर मिला पॉजिटिव : सेक्टर 23 से 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कोर्ट में जज का रीडर है और कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- सेक्टर 13 से दो पॉजिटिव : सेक्टर 13 में दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके पिता पहले पॉजिटिव आए थे। इसके अलावा 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। वह गृहणी है।
- कृष्णा कॉलोनी में महिला मिली पॉजिटिव : कृष्णा कॉलोनी में 37 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गृहिणी है।
- बुजुर्ग महिला मिली पॉजिटिव : तोशाम से 60 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई हैं।
- बजीणा में युवती मिली पॉजिटिव : गांव बजीणा में 24 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पढ़ती है। युवती की पड़ोसी महिला पहले ही पॉजिटिव है और उसी के संपर्क में आने से युवती पॉजिटिव हुई।
- भारत नगर में चार की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव : भारत नगर में चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है जो कि सामान्य अस्पताल में क्लर्क है। इसके अलावा 16 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव मिली है। 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो गांव खरक कलां के सरकारी स्कूल में अध्यापक है। 75 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है। ये सभी पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
- निजी स्कूल का शिक्षक मिला पॉजिटिव : गांव धिराणा में 26 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह निजी स्कूल में अध्यापक है और फिलहाल जालान अस्पताल के पास रहता है।

वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा हे। ऐसे में सावधानी जरूरी है। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोएं। अनजान व्यक्ति की किसी भी चीज को ना छुए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed