{"_id":"5bec7bc2bdec2269b345a3ee","slug":"41542224834-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान सभा 30 को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान सभा 30 को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय किसान समन्वय संघर्ष समिति 30 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान किसान रामलीला ग्राउंड से संसद भवन तक प्रदर्शन करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी शहीद भगत सिंह यादगार भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक गांव से किसानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं कि वो अपने अपने गांव से किसानों को संगठित करें व दिल्ली कूच में हिस्सा लें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मा. शेर सिंह, कार्यालय सचिव डा. बलबीर सिंह ठाकन, सुनीता कुंगड, शील बलियाली, बाला सीपर, चंद्रो जमालपुर आदि शामिल थे।