{"_id":"5a848e7d4f1c1b0a7b8b71a0","slug":"41518636669-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ट पेंटिंग में आरती रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ट पेंटिंग में आरती रही प्रथम
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में आरती प्रथम
लोहारू
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सोहासंड़ा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोहारू स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में आरती ने प्रथम, बादल ने दूसरा नितिका, अंकिता व चीकू ने सयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ये जानकारी सीएचसी लोहारु के किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता हरिओम शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के कौशल विकास को मापने के लिए छात्रों के बीच चार्ट पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई है जिसमें तीन स्तर तक स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की कड़ी में बच्चों की लंबाई , वजन, बीएमाआई की जांच भी गई और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए अनेक टिप्स दिए गए। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कौशल विकास मानव जीवन की सफलता का सार है और विद्यार्थी जीवन सीखने का सबसे उत्तम समय है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से किशोर परामर्श दाता श्री हरिओम शर्मा, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा , बिजेंद्र कुमार, गोविंद्र कुमार, रेखा, अनिता आदि मौजूद रहे।