फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ‘बिधनोई स्कूल में अध्यापकों की कमी करें दूर’

‘बिधनोई स्कूल में अध्यापकों की कमी करें दूर’

Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
‘बिधनोई स्कूल में अध्यापकों की कमी करें दूर’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधनोई में स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने मांग की कि विद्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
बिधनोई और अन्य गांवों के विद्यार्थी शुक्रवार को उप-तहसील कार्यालय में एकत्रित हुए। विकास बिधनोई ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा विभाग ने बिधनोई के राजकीय विद्यालय में अध्यापकों के कुल 20 पद स्वीकृत किए गए है। लेकिन, विद्यालय में अध्यापकों के 12 पद रिक्त हैं। बारहवीं कक्षा तक का विद्यालय केवल आठ नियमित अध्यापकों के सहारे ही चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाने की बात कहकर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर स्टाफ के अभाव में विद्यार्थी विद्यालय को छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मांग की सरकार और शिक्षा विभाग इस संबंध में कार्रवाई कर विद्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा करें और विद्यार्थियों की पढ़ाई को बाधित न होने दें। विद्यार्थियों ने तहसील कार्यालय में लिपिक राजपाल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रवि जांगड़ा, मनीष कुमार, राकेश, सुनील, संजय सिंह आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
सीएसडी एवं ईसीएचएस सुविधा के लिए सीएम से मिलेंगे पूर्व सैनिक
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। कस्बे में सीएसडी कैंटीन की सुविधा के लिए पूर्व सैनिक नौ जुलाई को सिवानी में सीएम से मिलेंगे। इस दौरान सीएम पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बहल में ईसीएचएस की मंजूरी देने की गुहार लगाई जाएगी। यह फैसला अनाज मंडी में हुई पूर्व सैनिकों की मीटिंग में लिया गया।
शुक्रवार को अनाज मंडी में आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार मेवासिंह ने की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि बहल के 10 किमी के दायरे में करीब 70 गांव आते हैं। इनमें करीब पांच हजार एक्स सर्विस मैन और मौजूदा सैनिक है। ऐसे में इन लोगों को सीएसडी की सुविधा के लिए लोहारू, भिवानी या हिसार जाना पड़ता है। कुछ दिन पहले मोबाइल कैंटीन महीने में एक बार बहल आती थी, लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि बहल में एक स्थाई सीएसडी कैंटीन की व्यवस्था करने मांग सीएम से की जाएगी।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को इलाज कराने में परेशानी होती है। लोहारू में ईसीएचएस है, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग सैनिक एवं सैनिकों के आश्रितों को हिसार या भिवानी जाकर इलाज करवाना पड़ता है। सीएम से बहल कस्बे में ईसीएचएस की सुविधा की मांग के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर जयनारायण, प्रताप, ईश्वर सिंह, रामानंद, रामस्वरूप, राजेन्द्र, किशनलाल, धर्मसिंह, भगवान सिंह मोरकां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed