फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4 MM rain in Bhiwani on sunday.

चार एमएम बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों में अच्छी फसल की जगी उम्मीद

Mon, 13 Jul 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
4 MM rain in Bhiwani on sunday.
भिवानी-लोहारू मार्ग पर गिरा पेड़। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रविवार सुबह हुई चार एमएम बारिश गर्मी से राहत लेकर आई। हालांकि बारिश के बाद भले ही शहर के निचले इलाकों में जलभराव हुआ मगर हर किसी के चेहरे खिले थे। शहरवासी गर्मी से राहत मिलने से खुश थे तो गांवों में किसान फसल को लेकर खुश थे। अब किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से ही बारिश का मौसम बन रहा था मगर बारिश नहीं हो रही थी। लोग गर्मी से परेशान थे। रविवार सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आया और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई। जो करीब घंटेभर रुक-रुक कर होती रही। शहर के अलावा आसपास के गांवों निनान, हालुवास, लोहानी, टिटानी, हेतमपुरा, लेघा, शिमलीवास, जीतवानवास, कैरू, सुंगरपुर, खापड़वास, चंदावास, लालावास, देवराला, इंदीवाली, जूई में बारिश हुई। भिवानी में करीब चार एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

तेज बारिश और तूफान के कारण सड़क पर गिरे पेड़
उधर, लोहारू क्षेत्र में तेज आंधी से पेड़ भी गिरे हैं। भिवानी लोहारू मार्ग पर स्थित गांव कुड़ल के नजदीक तेज बारिश और तूफान के कारण सड़क पर पेड़ गिर गए। पीड़ित गो उपचार केंद्र के संचालक कालू पंडित कुड़ल ने बताया कि वह लोहारू की ओर से अपने गांव में जा रहा था। रास्ते में उसे सड़क पर पेड़ गिरे मिले। जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतें आ रही थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क से पेड़ हटाए। जिसके बात यातायात व्यवस्था सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप में आई तेज बारिश, पेड़-पौधों में आई हरियाली
कैरू (संवाद)। क्षेत्र में सुबह साढे़ सात बजे से लेकर दोपहर तक तेज बारिश हुई। तेज धूप में रिमझिम बारिश होती रही। मानसून की बारिश शुरू होने से फसलों को काफी फायदा होगा। कैरू क्षेत्र में सुबह ही आसमान में काली घटाए छाई गई थी। उसके बाद धूप के साथ ही बारिश भी होती रही। हालांकि दोपहर को तेज धूप व हवा में नमी होने के कारण उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस बारिश के बाद अब तेजी से किसान बाजरे की फसल में खाद डाल रहे हैं। जून के महीने में बारिश न होने से पेड़-पौधे व फसल सूख गई थी।

जल निकासी न होने से एनएच 709ई बना दरिया, वाहन चालक परेशान
लोहारू। रविवार सुबह लोहारू और आसपास के इलाके में करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि लोहारू इलाके में करीब 20 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश कपास, बाजरा और दलहन की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। हालांकि बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजार, फरटिया ताल चौक, लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने, चौ देवीलाल चौक और शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके करण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक बदतर हालात पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709ई पर दिखाई दिए। जहां सड़क दरिया का रूप ले लिया है। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के लोगों ने संबंधित विभाग से पुलिस थाने के सामने जल निकासी के मजबूत प्रबंध किए जाने की मांग की है ताकि आगामी बारिश के सीजन में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।

रविवार सुबह बारिश में अपने गंतव्य को जाती साइकिल सवार युवती।

रविवार सुबह बारिश में अपने गंतव्य को जाती साइकिल सवार युवती।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed