फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   35 unauthorized colonies of Municipal Council and six unauthorized colonies of DTP are awaiting approval.

Bhiwani News: नगर परिषद की 35 और डीटीपी की छह अनधिकृत कॉलोनियों को स्वीकृति का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
35 unauthorized colonies of Municipal Council and six unauthorized colonies of DTP are awaiting approval.
शहर की ड्रोन से लिया गया दृश्य। 
भिवानी। नगर परिषद हद की 35 और नगर योजनाकार विभाग की छह अनधिकृत कॉलोनियों को स्वीकृति का इंतजार है। हालांकि इन कॉलोनियों की सीमाओं और किला खसरा नंबर संशोधित कर मसौदा स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

इनमें लगाई गई आपत्तियां भी दूर कर दी गई हैं, मगर इन्हें अब सरकार से मंजूरी का इंतजार है। जबकि नगर योजनाकार विभाग की सात और नगर परिषद की 19 अनधिकृत कॉलोनियों के मसौदे को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिसे बाद में मुख्यालय भेजा जाएगा। इन अनधिकृत कॉलोनियों पर कई आपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से डीटीपी की कुछ अनधिकृत कॉलोनियों को तो अब अधिकृत कराने के दायरे से स्थायी तौर पर ही बाहर किया जाएगा। क्योंकि ये कॉलोनी सरकार की पॉलिसी को ही पूरा नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


भिवानी नगर परिषद की 54 अनधिकृत कॉलोनियों में से 35 अनधिकृत कॉलोनियों के मसौदे को 25 अक्तूबर को सरकार के समक्ष भेजा जा चुका है। इससे पहले हाउस की बैठक में इन कॉलोनियों के प्रस्ताव भी पास किए गए हैं। इसके बाद इनकी खामियां नगर परिषद अधिकारियों ने दूर की और डीएमसी के माध्यम से इन्हें सरकार के समक्ष फिर से भेजा गया। इसी तरह नगर योजनाकार विभाग करीब एक माह पहले ही छह अनधिकृत कॉलोनियों के मसौदे की खामियां दूर कर फिर से मुख्यालय को भेज चुका है। डीटीपी दायरे की 13 अनधिकृत कॉलोनियां शामिल थीं। मगर इनमें से चार कॉलोनियों को आपत्ति दर्ज होने के बाद स्थायी तौर पर बाहर कर दिया, जबकि तीन अनधिकृत कॉलोनियों में कई खामियां गिनाई गई। जिनकी फाइल मुख्यालय से वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर योजनाकार दायरे की अधिकृत कॉलोनियों में विकास के कार्य हरियाणा रूरल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण के तहत कराए जाएंगे, जबकि नगर परिषद की हद में शामिल होने वाली नई कॉलोनियों में नगर परिषद पार्षदों के माध्यम से विकास के काम कराएगा।
-------


डीटीपी की डेढ़ सौ एकड़ तो नगर परिषद की साढ़े तीन सौ एकड़ से अधिक दायरे में हैं अनधिकृत कॉलोनी
नगर योजनाकार विभाग की अनधिकृत कॉलोनियां डेढ़ सौ एकड़ दायरे में हैं, जिन्हें अधिकृत किया जाना है। जबकि नगर परिषद की करीब साढ़े तीन सौ एकड़ से अधिक दायरे में फैली अनधिकृत कॉलोनियां हैं, जो करीब दस साल पहले विकसित हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने के बाद शहर का 500 एकड़ और बढ़ जाएगा। इसमें सरकारी परियोजनाओं के अनुरूप विकास के काम होंगे।

-----------


हरियाणा सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों के लिए मापदंड तय कर इन्हें नियमित किए जाने की पॉलिसी 2022 में मंजूर की है। इसके बाद प्रदेश के कई जिलाें में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित घोषित कर विकास कराया जा रहा है। भिवानी में भी जल्द ही नगर परिषद और नगर योजनाकार विभाग की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराकर उनमें तेजी से विकास कराएंगे। इसकी प्रक्रिया जारी है और मसौदा भी मुख्यालय पहुंच गया है। मुख्यमंत्री से बात कर इन कॉलोनियों को जल्द नियमित कराया जाएगा।
- घनश्यामदास सर्राफ, भाजपा विधायक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed