फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   34 new corona patient in Bhiwani

सरकारी स्कूल की शिक्षिकाएं, व्यापारी, मजदूर समेत 34 नए कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 25 Aug 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
34 new corona patient in Bhiwani
डोर-टू-डोर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले पांच दिनों से एक बार फिर गंभीर हो गया है। पांच दिन में 201 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। 34 केस तो सोमवार को सामने आए। इनमें सरकारी स्कूल की शिक्षिकाएं शामिल हैं तो व्यापारी, सेक्टर 21 इंडस्ट्रीज एरिया के मजदूर, बाजार के दुकानदार शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1170 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 200 हैं। सोमवार को 15 ने कोरोना से जंग भी जीती और अब तक 952 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को एक हजार सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सोमवार को बहल में चार, सेक्टर 21 में चार, कालुवास में तीन, जगत कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, रूद्रा कॉलोनी, तोशाम, पुलिस लाइन, बाड़ी मोहल्ला, नया बाजार, शास्त्री मार्ग विद्यानगर, बाबरवास, खानक तोशाम, अमर नगर टिब्बा बस्ती, जमालपुर, लोहड़ बाजार से एक-एक नए कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

ये नए संक्रमित मिले
-सेक्टर 21 की दो फैक्टरियों से तीन मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 35 वर्षीय और 15 वर्षीय प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते हैं तो 44 वर्षीय मार्बल कंपनी का मजदूर है। एक अन्य फैक्टरी से 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगत कॉलोनी से 32 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुजरात की एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
- पुराना हाउसिंग बोर्ड से 47 वर्षीय वेंडर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 10 दिन पहले ही बिहार से आया था।
- भगत सिंह मार्केट की एक कपड़ा दुकान पर कार्यरत रुद्रा कॉलोनी वासी 61 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- कालूवास गांव के सरकारी स्कूल में दो शिक्षिकाओं 46 वर्षीय व 39 वर्षीय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों विद्यानगर में रहती हैं।
- नया बाजार से 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी तिगड़ाना मोड़ के पास हार्डवेयर फैक्टरी है। शास्त्री मार्ग विद्यानगर में 36 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जिसका मेघायल में हार्डवेयर स्टोर है और वह 23 अगस्त को ही भिवानी आया है।

-बहल में 28 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों भाई-बहन हैं। उनके पिता की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है।
-पुलिस लाइन से एक एएसआई की पत्नी पॉजिटिव मिली है। वह पहले पॉजिटिव आई महिला पुलिस कर्मियों के संपर्क में आई है।
-चार वर्ष के लड़के और छह वर्षीय लड़की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लड़की तोशाम से है और उसका पिता पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। चार वर्षीय बच्चा बाड़ी मोहल्ला से है और उसकी माता कोरोना पॉजिटिव है।
- बवानीखेड़ा कॉलोनी में कार्यरत कलिंगा वासी 32 वर्षीय लेक्चरर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed