फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ड्रोन सर्वे के बाद अब शहर का होगा डोर-टू डोर सर्वे

ड्रोन सर्वे के बाद अब शहर का होगा डोर-टू डोर सर्वे

Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन सर्वे के बाद अब शहर का होगा डोर-टू डोर सर्वे
ड्रोन से सर्वे के बाद अब शहर में डोर-टू डोर होगा सर्वे
विज्ञापन

भिवानी। ड्रोन से किए गए सर्वे के बाद अब शहर में डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। यह कार्य आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा। सर्वे को लेकर नगर परिषद अभियंता सुंदर सिंह श्योरण और नगर परिषद प्रधान रणसिंह यादव ने जरूरी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों में शहर का ड्रोन के माध्यम से सर्वे करवाया गया है। अब डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा ताकि ड्रोन सर्वे प्रमाणित हो सके। आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थियों की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। पहले चरण में 30 विद्यार्थियों का दल शामिल है, जिनको 15 टीमों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम में दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं। प्रत्येक टीम को एक-एक जीयो टैब दिया गया है। इस टैब में ये सर्वे के दौरान पूरी जानकारी एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान नागरिकों से उनके मकान, प्लाट व दुकान के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा खाली जमीन, प्लाट और सड़कों, गलियों की भी जानकारी विद्यार्थी जुटाएंगे। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को परिषद अभियंता अभियंता श्योराण व नप प्रधान यादव ने सर्वे टीम में शामिल विद्यार्थियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा, वे नागरिकों से प्रत्येक जानकारी बारीकी से लें। डाटा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान एक सप्ताह नगर परिषद के कर्मचारी उनके साथ रहेंगे ताकि उनको शहर के बारे में जानकारी मिल सके। परिषद अभियंता ने बताया कि उपायुक्त अंशज सिंह के निर्देशानुसार शहर का ड्रोन से सर्वे करवाने के बाद अब डोर टू डोर सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे में ड्रोन से सर्वे में आई तस्वीर के आधार पर जानकारी एकत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed