फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हिमाचल के राज्यपाल ने किया कन्या गुरुकुल का शिलान्यास

हिमाचल के राज्यपाल ने किया कन्या गुरुकुल का शिलान्यास

Tue, 21 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के राज्यपाल ने किया कन्या गुरुकुल का शिलान्यास
हिमाचल के राज्यपाल ने किया कन्या गुरुकुल का शिलान्यास
विज्ञापन

भिवानी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को बाल आश्रम में कन्या गुरुकुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति प्राणी की भलाई के लिए संदेश देने वाली संस्कृति है, इसलिए हमें अपने लिए जीने की बजाय समाज की भलाई से संबंधित कार्य करने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि लगभग 118 वर्ष पूर्व इस बाल आश्रम की स्थापना स्वयं लाला लाजपतराज ने की थी। इसलिए उन्हीं के नाम पर आश्रम में कन्या गुरुकुल की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने देश की आजादी से पहले व बाद में मानव जगत के उत्थान के लिए अनेक राज्यों में अनाथ आश्रम स्थापित किए। उन्होंने संत तुकाराम की तीर्थ यात्रा का वृतांत बताते हुए केवल प्राणी जगत की भलाई करने का संदेश दिया। आचार्य देवव्रत ने बताया कि पानीपत कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा द्वारा दिए भाषण से प्रभावित होकर उन्होंने अंबाला में कन्या गुरुकुल की स्थापना की। गुरुकुल के पहले शैक्षणिक वर्ष में ही 12वीं कक्षा की सभी 71 लड़कियां मेरिट में रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि बाल आश्रम में कन्या गुरुकुल की स्थापना से क्षेत्र की लड़कियों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। ओवरब्रिज के पास से राज्यपाल को फूलों से सजे रथ में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या गुरुकुल के लिए इन लोगों ने दिया दान
कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपनी निजी आय से कन्या गुरूकुल में एक कमरे के निर्माण में लगने वाली ढाई लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। विधायक घनश्याम सर्राफ व मुंबई से रवि भूषण सुगला ने भी अपने निजी कोष से पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। इनके अलावा भाजपा नेता ओमप्रकाश मान ने ढाई लाख, वैद दयानंद गिरी, एसके अरोड़ा, प्रवीण कोकड़ा, हरिराम खिचूका, रामदेव तायल आदि ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बाल आश्रम के प्रधान विद्या सागर, बृजलाल सर्राफ, वेद प्रकाश, रामदेव तायल, दीवानचंद, रमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश आर्य, जगदीश आर्य, सतपाल आर्य, वेदप्रकाश आर्य, उमेद सिंह शर्मा, महादेव कोकड़ा, विनोद विर्क, लक्ष्मीनारायण, श्याम अग्रवाल, डॉ. रामेश्वर दत्त, मंत्री विमशेल आर्य, उपप्रधान डा. भूप सिंह, शेरसिंह आर्य, सुमन आर्य, डा. मदन मानव, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर, संपूर्ण सिंह, मनमोहन गिरी, शिव नारायण शास्त्री, डा. बुद्धदेव आर्य, कुलदीप आर्य, रामपति आर्य, प्रभावती शास्त्री, विद्यादेवी आर्य, राजबाला श्योराण, वेदप्रिय आर्य आदि मौजूद रहे।


मान के घर गए राज्यपाल
कार्यक्रम के बाद राज्यपाल भाजपा नेता ओमप्रकाश मान के आवास पर गए और परिजनों व गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर महंत चरणदास, ठाकुर विक्रम सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, संपूर्ण सिंह, रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed