फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सिवानी में सीएम करेंगे बहल की चार शख्सियतों को सम्मानित

सिवानी में सीएम करेंगे बहल की चार शख्सियतों को सम्मानित

Sun, 09 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिवानी में सीएम करेंगे बहल की चार शख्सियतों को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
सिवानी में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय वनमहोत्सव रैली में सीएम मनोहर लाल बहल क्षेत्र की चार प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। इसके लिए खेल और साहित्य क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली शख्सियतों का चयन किया गया है। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में से एक साहित्य, जबकि तीन खेल क्षेत्र से जुड़ी हैं।
सिवानी मंडी में रविवार को को होने वाली सीएम की सभा में सम्मानित होने वालों में तीन बेटियां भी शामिल हैं। इन्होंने खेल और साहित्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रैली के संयोजक जेपी दलाल ने बताया कि सीएम से सम्मानित होने वाली चार प्रतिभाओं में योग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता आर्य, धाविका निर्मला श्योराण, साहित्यकार सवि और अर्जुन अवार्डी पद्मश्री देवेंद्र झांझड़िया शामिल हैं। देवेंद्र अपने खेल कॅरिअर की शुरुआत अपने ननिहाल मंढोली कलां गांव से की थी। कविता आर्य बहल क्षेत्र के पातवान गांव की रहने वाली हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वर्ष 2016 में जेएंडके में आयोजित वर्ल्ड योग चैंपियनशिप में कविता ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। वह राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

निर्मला श्योराण 400 मीटर रेस में अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बना चुकी हैं। वह चैहड़ खुर्द गांव की निवासी है। निर्मला वर्ष 2016 में आयोजित ओलंपिक खेलों में भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को निर्मला ने 400 मीटर में गोल्ड हासिल किया है। इससे पहले निर्मला ने पटियाला में आयोजित चैंपियनशिप में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवि शर्मा बहल क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और सूरत निवासी हैं। वह साहित्य क्षेत्र में पहचान बना चुकी हैं। सवि ने दो पुस्तकें लिखकर साहित्य पटल पर अपना नाम रोशन किया है। सवि की प्राइमरी की पढ़ाई बहल में हुई है। फिलहाल वह सूरत में रह रही हैं।

देवेंद्र झाझड़िया ने पैरालंपिक खेलों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने पैरालंपिक खेलों में जेवलिन थ्रो में पहली बार वर्ष 2004 में गोल्ड हासिल किया था। इसके बाद 2016 में भी देवेंद्र ने पैरालंपिक में गोल्ड जीता। वर्ष 2002 और 2006 में देवेंद्र एशियाड खेलों में गोल्ड जीत चुके हैं। देवेंद्र को वर्ष 2005 में अर्जुन अवार्ड और वर्ष 2012 में पद्मश्री दिया गया है। उनकी मां जीवनी देवी को भी कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed