फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   31 government schools which have been in bad condition for decades will now get a solution worth crores, their appearance will change soon.

Bhiwani News: दशकों से बदहाल 31 सरकारी स्कूलों पर अब लगेगा करोड़ों का मरहम, जल्द बदलेगी सूरत

Tue, 30 Jan 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
31 government schools which have been in bad condition for decades will now get a solution worth crores, their appearance will change soon.
गांव का खस्ताहाल राजकीय स्कूल ।
भिवानी। अब जिले के कई दशकों से बदहाल 31 सरकारी स्कूलों पर करोड़ों के बजट का मरहम लगाकर उनकी सूरत बदली जाएगी। इसमें 15 सरकारी स्कूलों को तो नया भवन मिलेगा जबकि 16 सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत सुधारने के लिए मरम्मत होगी और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक पाठशालाओं के जर्जरहाल भवन मरम्मत व सुविधा विस्तार के लिए एक करोड़ 39 लाख 83 हजार पांच सौ रुपये का बजट जारी किया है। वहीं 15 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का नया भवन करोड़ों के बजट से तैयार होगा। फिलहाल सरकारी स्कूलों के इन भवनों में बच्चों के लिए ढांचागत और मूलभूत सुविधाओं की भी दरकार बनी है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय के साथ-साथ शिक्षा निदेशालय ने कक्षा पहली से पांचवीं तक प्राथमिक पाठशालाओं और छठी से बारहवीं तक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ढांचागत सुविधाओं का अलग-अलग बजट मंजूर किया है। इसमें भिवानी जिले के 16 प्राइमरी और 15 अपर प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में बजट से चाहरदीवारी, शौचालयों की व्यवस्था, साइंस लैब, लाइब्रेरी, कक्षा कक्ष, हॉल निर्माण के साथ-साथ पार्किंग व्यवस्था और साइकिल स्टैंड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय ने अब शुरू कर दी है। नए सत्र में स्कूलों के नए भवनों का निर्माण काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए स्कूल भवनों के चारों तरफ बनेगी 20 फुट चौड़ी सड़क
सरकारी स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं के तहत अब नए भवन निर्माण की ड्राइंग भी इस तरह की तैयार होगी, जिसमें भवन के चारों तरफ 20 फुट चौड़ी सड़क तैयार होगी। इससे बहुमंजिला भवन के ढांचे में वेंटिलेशन के साथ-साथ सूर्य की रोशनी भी सीधी पहुंचेगी। वहीं आग लगने जैसी आपात स्थिति में भवन के चारों तरफ रास्ता होने से दमकल की गाड़ियां आसानी से पहुंच सकें। वहीं फायर सेफ्टी के भी इनके अंदर प्रबंध होंगे। सीढि़यों के अलावा रैंप भी बनेगा ताकि बच्चों को ऊपर चढ़ने और नीचे उतरने का विकल्प भी मिले।




जिले इन प्राथमिक स्कूलों में होंगे मरम्मत के काम
स्कूल का नाम- मंजूर राशि
जीपीएस भारवास- 11,47,000
जीपीएस हरिपुर पालुवास- 13,34,000
जीपीएस सिवाना- 22,62,000
जीजीपीएस दुर्जनपुर- 22,62,000
जीएमएस नांगल- 7,26,000
जीपीएस सुरपुरा खुर्द- 14,000
जीपीएस एंड जीएमएस सलेमपुर- 16,77,000
जीपीएस ढाणी महा सिंह- 5,61,000
जीएमएस ढाणी श्यामा- 1,84,000
जीएमएस चुंगी-7 लोहारू- 1,32,500
जीपीएस ढाणी अकबरपुर- 6,06,000
जीपीएस ढाणी अजीमपुर- 6,13,000
जीपीएस ढाणी श्यामा- 6,72,000
जीपीएस गोठड़ा- 7,17,000
जीपीएस झांझड़ा टोड़ा- 8,34,000
जीपीएस झुप्पाकलां- 2,42,000
कुल- 1,39,83,500

जिले के इन माध्यमिक व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में होगा नए भवनों का निर्माण
जीएसएसएस धिराना- 49,91,137
जीएसएसएस धारेडू- 2,16,17,000
जीएसएसएस कोहाड़- 2,78,03,726
जीजीएसएसएस चांग- 3,21,31,371
जीएसएसएस बापोड़ा- 40,73,847
जीजीएसएसएस धनाना- 57,66,786
जीएसएसएस नवा राजगढ़- 29,22,738
जीजीएसएसएस कलिंगा- 4,79,70,572
जीएसएसएस दुल्हेड़ी- 33,55,004
जीएसएसएस भारीवास- 34,81,000
जीएचएस गारनपुरा- 45,67,846
जीएसएसएस बजीना- 68,17,286
जीएसएसएस पटौदी- 1,70,53,502
जीएचएस सरल- 85,93,074
जीजीएसएसएस बलियाली- 2,00,35,000
मौलिक और सीनियर सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की तरफ से सरकारी स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं के लिए करोड़ों के बजट को मंजूरी मिली है। जिन सरकारी स्कूलों के लिए बजट मंजूर हुआ है। उनमें निर्धारित कार्यों को कराने के लिए निदेशालय से जल्द टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए शिक्षा सत्र तक स्कूलों के नए भवन निर्माण का काम भी शुरू कराया जाएगा।
- दतात्रेय शर्मा, एसडीई, समग्र शिक्षा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article