फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   31 cases of cheating registered in Haryana Board's Class 12 Geography exam

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के भूगोल की परीक्षा में नकल के 31 मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
31 cases of cheating registered in Haryana Board's Class 12 Geography exam
ल से मुंह छुपाकर भागती  महिला।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12वीं के भूगोल की परीक्षा में नकल के 31 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही मिलने पर दो पर्यवेक्षकों को कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान पर परीक्षा समाप्ति के बाद भी करीब 5 से 7 मिनट बाद तक पेपर कराया जा रहा था। इस केंद्र के कमरा नंबर 11 में प्रीतम रानी पीआरटी बतौर पर्यवेक्षक ड्यूटी दे रही थीं। इस दौरान दो अन्य महिलाएं व एक व्यक्ति मिले। पूछताछ करने पर इन लोगों ने उड़नदस्ते के साथ बदसलूकी व धक्का-मुक्की करते हुए कक्ष से बाहर चले गए। इस कक्ष में परीक्षा दे रहे सभी 24 परीक्षार्थियों का यूएमसी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस मामले की जांच में पाया गया कि दोनों महिलाएं वीना कुमारी संस्कृत प्रवक्ता, मंजू देवी हिंदी प्रवक्ता एवं एक व्यक्ति नवीन कुमार सेवादार (एचकेआरएन) इसी विद्यालय के पाए गए। जिनके पास मोबाइल भी था। केंद्र से भाग जाने के कारण मोबाइल को कब्जे में नहीं लिया जा सका। इन तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखोदा-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार पीआरटी को तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखोदा-2 (बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक कुमार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed