फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   305 people got precaution dose in the Bhiwani district

भिवानी जिले में 305 लोगों ने लगवाई प्रिकॉशन डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
305 people got precaution dose in the Bhiwani district
तोशाम में राजेंद्र जैन को प्रिकॉशन डोज लगाते फार्मेसी ऑफिसर अनिल झांवरी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी/तोशाम। हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगानी शुरू कर दी गई है। शाम साढ़े 7 बजे तक जिलेभर में 305 लोगों को यह डोज लगाई जा चुकी थी। वहीं तोशाम में भी वरिष्ठ नागरिकों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को प्रिकॉशन डोज दिए जाने का एलान किया था। तोशाम के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

दूसरी डोज के 9 महीने बाद लगेगी प्रिकॉशन डोज
संडवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी फार्मेसी ऑफिसर अनिल झांवरी ने बताया कि कोविड-19 टीके की प्रिकॉशन डोज कोविन में दर्ज दूसरी खुराक की तारीख से 9 माह पूर्ण होने पर दी जाएगी। लाभार्थी को पूर्व में जिस कोविड-19 वैक्सीन से टीकाकृत किया गया है, वही वैक्सीन प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाई जाएगी। डोज लगने के बाद वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भी स्वत: अपडेट हो जाएगा। अनिल झांवरी ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी, इसके लिए या तो सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपनी आईडी दिखाकर वैक्सीन ले सकते हैं या फिर कोविन एप पर जाकर तीसरी डोज के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए आमजन से अपील की है कि वे अति आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलें, भीड़भाड़ में जाने से बचें, मास्क का प्रयोग करें, समय-समय पर हाथ धोएं और कोविड-19 प्रोटोकॉल की हिदायतों की पालना करें। उन्होंने बताया कि कोविड का टीका पूर्णत: सुरक्षित है और इसका स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। कोविड महामारी से बचाव को लेकर 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए गत 3 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो चुका है और सोमवार से प्रिकॉशन डोज (तीसरी डोज) भी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed