फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   3 new corona positive in Bhiwani

भिवानी में कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
3 new corona positive in Bhiwani
नागरिक अस्पताल के वार रूम में टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले मिले हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय केस का आंकड़ा पांच हो गया है। गनीमत रही कि किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए 1770 सैंपल लैब में भेजे हैं। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर के चलते अचानक से बढ़ रहे केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि पांचों मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में फिर मिलने लगे केस
पिछले दिनों जिले का ग्रामीण क्षेत्र कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया था। मगर अब कोरोना ने फिर से गांव में अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के पांच सक्रिय केस हैं। इनमें से एक शहरी और चार ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें से दो केस मानेहरू सीएचसी, एक केस लोहारू सीएचसी ओर एक केस मिरान सीएचसी क्षेत्र से है। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रही लापरवाही के कारण कोरोना फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

मरीजों का किया जा रहा उपचार
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल पांच सक्रिय केस हैं। सभी मरीज होम आइसोलेट हैं। उनका समय पर उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं। साथ ही 20 से अधिक केंद्रों पर रोजाना टीकाकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed