फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   3 dengue positive, one family members

एक ही परिवार के तीन सदस्य डेंगू की चपेट में

Sat, 29 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
3 dengue positive, one family members
डेंगू की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विद्यानगर कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक ठीक हो चुका है तो दो सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई है और शहर में मास सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी करवाया गया। निरीक्षण के दौरान अनेक घरों में मच्छरों का लारवा मिला, जिन्हें नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यानगर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति घर पर ही रहता है। परिजनों ने बताया कि उसे पिछले कई दिन से बुखार हो रहा था। सामान्य अस्पताल में 24 अगस्त को जब जांच करवाई तो वह डेंगू पॉजिटिव मिला। मरीज सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। इसके अलावा मरीज की 46 वर्षीय पत्नी को भी बुखार हो गया है। जिसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया है। इसके अलावा मरीज की 15 वर्षीय भतीजी को भी पिछले कई दिन से बुखार था। जांच के दौरान पाया कि वह डेंगू पॉजिटिव है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए 17 अगस्त को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जिसे 22 अगस्त को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। इसके अलावा उसकी 18 वर्षीय भतीजी की भी बुखार के कारण तबीयत खराब हो गई। जिसे चैकअप के दौरान 28 अगस्त को सैंपल लिए गए और उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। हाल ही में सामान्य अस्पताल में विद्यानगर कॉलोनी से 48 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 18 वर्षीय भतीजी उपचाराधीन है। किशोरी की प्लेटलेट्स में गिरावट बताई जा रही है।
विज्ञापन

56 घरों में फीवर मास सर्वे और एंटी लारवा एक्टीविटी अभियान चलाया
मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फीवर मास सर्वे और एंटी लारवा एक्टीविटी अभियान चलाया। 56 घरों में जांच की गई। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हाल ही में बालाजी कॉलोनी निवासी व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज पिछले 15 से 20 दिन से शहर से बाहर नहीं गया है। मरीज आईसीआईसीआई बैंक में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। जिसें 24 अगस्त को बुखार हो गया था। बुखार के साथ हाथ, पांव में दर्द और बुखार 101 डिग्री था। मरीज ने 24 अगस्त को घर पर ही पीसीएम की मेडिसिन ली और बुखार उतर गया। फिर अगले दिन शाम को बुखार हुआ और उसने पीसीएम की गोली ली। आराम न होने पर 28 अगस्त को मरीज ने महम गेट स्थित निजी अस्पताल में जांच करवाई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर पर जाकर उनके परिजनों का चेकअप किया। जिसमें मरीज के घर कें पांच सदस्य है, जोकि स्वस्थ है। मरीज के घर के मरीज के घर के आस पास 56 घरों में फीवर मास सर्वे औ एंटी लारवा एक्टीविटी अभियान चलाया है। जिसके तहत लोगों को डेंगू व मलेरिया मच्छर के प्रति जागरूक किया है। घरों में कूलर, पानी की टंकी, गमले की जांच की। वही उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के दिशा निर्देश दिए। जांच के दौरान जिन लोगों बुखार से पीड़ित थे, उनकी रक्त पट्टीकाएं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed