फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   29 pilgrims left for Nanded Sahib under the Chief Minister's Pilgrimage Scheme.

Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुए 29 श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
29 pilgrims left for Nanded Sahib under the Chief Minister's Pilgrimage Scheme.
रेलवे स्टेशन पर नांदेड़ साहिब जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक कूपर वाल्मीक
भिवानी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई जिसमें भिवानी जिले के 29 श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ यात्रा पर रवाना हुए। भिवानी रेलवे स्टेशन पर विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक और एसडीएम महेश कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे सिरसा से रवाना की थी। ट्रेन रात करीब 8:10 बजे भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंची और करीब 8:15 बजे यहां से नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई। दरअसल, नांदेड़ साहिब यात्रा के लिए जिले से 37 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण सात और बीमार होने के कारण एक श्रद्धालु यात्रा पर नहीं जा सका। इसके बाद 29 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की आस्था का पूरा सम्मान कर रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, निशुल्क यात्रा के पात्र हैं। यात्रा के लिए सरकार द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाता है। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि 5 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से नांदेड़ साहिब के लिए पहली ट्रेन रवाना की थी। यह दूसरी ट्रेन है जो नांदेड़ साहिब जा रही है। इस अवसर पर तहसीलदार जयबीर सिंह और रेलवे अधिकारी नीरज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed