फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 roadways buses plying from Bhiwani depot to 10 big cities, another new bus left for Moradabad

Bhiwani News: भिवानी डिपो से 10 बड़े शहरों में दौड़ लगा रहीं रोडवेज की 25 बसें, मुरादाबाद के लिए चली एक और नई बस

Wed, 21 Jun 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
25 roadways buses plying from Bhiwani depot to 10 big cities, another new bus left for Moradabad
भिवानी। भिवानी डिपो से 10 बड़े शहरों में रोडवेज की 25 बसें दौड़ लगा रहीं। वहीं बुधवार से भिवानी बस स्टैंड से मुरादाबाद के लिए भी एक और नई बस चलाई गई। इस साल भिवानी डिपो में 80 नई बसें अब तक शामिल हो चुकी हैं। जबकि 19 नई बस जल्द ही परिवहन बेड़े में शामिल होंगी। इसके बाद परिवहन विभाग की यात्री सेवाओं को पटरी पर लाना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल डिपो में लोहारू सब डिपो जुड़ने के बाद 254 बसों का कोटा हो गया है। वहीं जिले रोडवेज विभाग के पास 210 बसें हैं। लोहारू में 48 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि तोशाम सब डिपो से भी बस वाया ग्रामीण रूटों के अलावा सीधे शहरों तक दौड़ लगा रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने हाल ही मेें हरिद्वार, डबवाली, यमुनानगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, अलवर, दिल्ली के लिए बस चलाई हैं। भिवानी से दिल्ली के लिए आठ बस लगाई गई हैं, जबकि भिवानी से मुरादाबाद के लिए अब भिवानी से सीधी दो बस चलने लगी हैं। भिवानी से चंडीगढ़ के लिए भी पांच बस चल रही है वहीं भिवानी से जयपुर के लिए भी दो रोडवेज बस दौड़ लगा रही हैं।
विज्ञापन


पहली सुबह चार बजकर 40 मिनट और दूसरी साढ़े सात बजे मुरादाबाद जाएगी बस

भिवानी वाया गढ़ गंगा मुरादाबाद के लिए भिवानी डिपो से दो बसों का संचालन होगा। भिवानी बस स्टैंड से मुरादाबाद के लिए पहली बस सुबह चार बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। जबकि बुधवार से दूसरी बस सुबह साढ़े सात बजे मुरादाबाद के लिए चलाई गई है। पहली बस मुरादाबाद से सुबह साढ़े 11 बजे वापस भिवानी के लिए रवाना हाेगी। जबकि दूसरी बस मुरादाबाद से दोपहर सवा दो बजे भिवानी के लिए चलेगी। ये बस भिवानी से हापुड़ गढ़ गंगा होकर मुरादाबाद तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






डिपो में शामिल हुईं दस नई मिनी बसें

भिवानी डिपो में दस नई मिनी बस हाल ही में शामिल हुई हैं। इनमें पांच मिनी बस लोहारू और पांच मिनी बस तोशाम सब डिपो से वाया ग्रामीण रूटों पर चल रही हैं। अधिकांश ये बस स्कूली व कॉलेज छात्राओं के लिए हैं, जो रोजाना गांवों से शहर पढ़ाई के लिए पहुंच रही हैं। इन बसों से महिला मुसाफिरों को भी फायदा मिला है।





19 नई बस आने से बढ़ जाएगा परिवहन बेड़ा, ग्रामीण रूटों पर नहीं रहेगी बसों की कमी

परिवहन विभाग की ओर से भिवानी डिपो को अलॉट की गई 19 बसों को और भेजा जाना है। इसमें दस टाटा मॉडल की बस और नौ लेलैंड मॉडल की बस शामिल हैं। ये नई बस आने से परिवहन बेड़ा बढ़ जाएगा और ग्रामीण रूटों पर भी बसों की कमी नहीं रहेगी। करीब दो माह के अंदर ये बसें भी भिवानी पहुंच जाएंगी। शिमला और आगरा के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू किए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है।







सिटी बस सेवा में मिनी बस चलाने पर हो रहा मंथन

शहर में करीब तीन साल से सिटी बस सेवा बंद पड़ी है। इसे फिर से शुरू करने के लिए रोडवेज प्रशासन मिनी बसों का संचालन करने पर मंथन कर रहा है। ये मिनी बस आसानी से शहर के जाम को झेल पाएंगी और इनके संचालन में रोडवेज को भी ज्यादा खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। जबकि ऑटो के 20 रुपये प्रति सवारी किराये के मुकाबले सिटी बसों में दस से 15 रुपये प्रति सवारी किराया ही देना पड़ेगा। इससे शहर में एक जगह से दूसरी जगह पर जाना कम खर्चिला हो जाएगा। जल्द ही रोडवेज प्रशासन शहर में सिटी बस चला देगा।



भिवानी डिपो में जैसे-जैसे नई बस आ रही हैं, उसी हिसाब से हम भिवानी से बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करा रहे हैं। वाया ग्रामीण रूटों व कॉलेज छात्राओं के लिए भी मिनी और पिंक बस चलाई जा रही हैं। रोडवेज प्रशासन शहर में सिटी बस सेवा बहाल करने के साथ-साथ शिमला और आगरा के लिए भी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

-डॉ. नेत्रपाल खत्री महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed