फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 Kendriya Vidyalaya students selected for national-level competitions.

Bhiwani News: केंद्रीय विद्यालय के 25 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
25 Kendriya Vidyalaya students selected for national-level competitions.
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ उप​स्थित प्राचार्य मोहिंद्र सिंह व अन्य। 
भिवानी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम संभाग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 78 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से 40 विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा दिव्या ने 600 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। इसके अलावा योग, बॉक्सिंग, शतरंज, वॉलीबाल, बैडमिंटन और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं की दिव्या, जतिन वर्मा, नवनीत जांगड़ा, पूर्वी, विधि और इशिका का चयन योग प्रतियोगिता में हुआ है। बॉक्सिंग में जय 34-36 किलोग्राम वर्ग, गौरव कौशिक, रोमी समोटा, मानवी शर्मा और रूपा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। वॉलीबाल में अंडर-17 वर्ग से दिया और मानसी यादव, शतरंज में अंडर-19 वर्ग से पायल तथा अंडर-14 वर्ग से सुधांशु का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 बैडमिंटन में प्रकृति, अंडर-19 बैडमिंटन में काव्या तथा अंडर-17 तीरंदाजी में हर्ष तंवर सहित कुल 25 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्थान बनाया है। विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय के स्वास्थ्य शिक्षक अमित चौधरी, योग कोच विजय तथा वॉलीबाल कोच प्रवेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्राचार्य मोहिंदर सिंह ने पदक विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एक साथ 25 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed