फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   244 candidates for three municipalities

Bhiwani News: तीन नगर पालिकाओं के लिए 244 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर ठोकी नपा चुनाव में ताल

Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
244 candidates for three municipalities
बवानीखेड़ा में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करते भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ और विधायक कपूर सिंह
भिवानी। नगर पालिका चुनाव मेंं सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों में नामांकन दाखिल करने की होड़ मची रही। भिवानी जिले की लोहारू, बवानीखेड़ा और सिवानी नगर पालिका चुनाव के 46 वार्डों के लिए पार्षद पद के 191 तो प्रधान पद की दावेदारी में 53 उम्मीदवार सामने आए हैं। तीनों नपा में कुल 244 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकी है।
विज्ञापन

19 फरवरी को नामांकन वापसी का समय है। इसी दिन चुनाव चिह्न भी अलॉट होंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में डटे दावेदारों के बीच घमासान शुरू हो जाएगा। लोहारू नगर पालिका में 14 वार्डों के लिए 49 पार्षद उम्मीदवार और 25 प्रधान पद के दावेदार हैं। इसी तरह बवानीखेड़ा के 16 वार्डों में पार्षद पद के लिए 73 उम्मीदवार और प्रधान पद के लिए 19 दावेदार सामने आए हैं। इसी तरह सिवानी के 16 वार्डों में पार्षद पद के लिए 69 और प्रधान पद के लिए सिर्फ नौ दावेदार हैं।
विज्ञापन


लोहारू नपा में अंतिम दिन 57 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, वार्ड चार में आया सिर्फ एक नामांकन
लोहारू। लोहारू नगर पालिका अध्यक्ष पद और 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा और सोमवार को 57 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जमा करवाने के अंतिम दिन तक प्रधान पद के लिए जहां 25 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए 49 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 4 से केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ। इसके चलते आवेदन कर्ता महेश गांधी निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नही हुई है।
लोहारू नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव पहली बार प्रत्यक्ष रूप से होने के कारण लोगों की निगाहें अध्यक्ष पद पर टिकी हुई थी। इसके कारण बार अध्यक्ष पद के लिए 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें प्रदीप सैनी, पवन कुमार, सुरेश सिंह, राजकुमार, देवी सिंह सोनी, हरपाल, कमल किशोर, प्रदीप कुमार बंटी, ज्योति, महेश गांधी, सुभाष पुत्र ताराचंद, रजत खुराना, विकास पुत्र धनपत सैनी, पूजा सैनी पत्नी विपिन सैनी, संजय खंडेलवाल, सुभाष चंद्र पुत्र बहादुर सैनी, मंजीत, कुसुम, रामभगत सोलंकी, रामसिंह, राजेराम, महेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, रामप्रकाश, सुनील कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा वार्ड एक से ममता, सरोज कुमारी, पूजा, वार्ड 2 से सुनील सोलंकी, रमन व नवीन कुमार ने, वार्ड 3 से सुरेद्र कुमार, राजेश कुमार सैनी, दीपक, वार्ड 4 से केवल महेश गांधी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 5 से किरण कुमारी, संजू कुमारी ने नामांकन किया। वहीं वार्ड 6 से प्रीति, पूजा, मोना देवी और मुकेश कुमारी, वार्ड 7 से सुमेर सिंह, सुदेश और अशोक कुमार, वार्ड 8 से संतलाल, समुुंद्र सिंह, सोनू और ममता बाई, वार्ड 9 से रवि अग्रवाल, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, नवीन और चेतन गोयल ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड 10 से निरंजन, संदीप, जयसिंह, महेश कुमार, मनोज कुमार और कन्हैयालाल, वार्ड 11 से रूबी, पूजा सैनी और आशा, वार्ड 12 से दिव्या, ज्योति और हिमानी सैनी, वार्ड 13 से सुशील कुमार, महेंद्र सिंह, अजय शर्मा और रिकी तथा वार्ड 14 से वीर सिंह, अमरचंद, अंतर सिंह, मोहित और रामप्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बवानीखेड़ा से नपा अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री की संपत्ति



बवानीखेड़ा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री ने नामांकन में अपनी संपत्ति के विवरण में एक लाख पांच हजार रुपये नकद दिखाए हैं। जबकि उसके नाम आधा एकड़ भूमि है। सुंदर अत्री पर 52 ग्राम सोना और 2013 मॉडल की एक स्कार्पियो गाड़ी है। उसके बैंक खाता में 22860 रुपये जमा है। उसकी पत्नी कमल शर्मा के पास 50 हजार रुपये नकद और 65 ग्राम सोना है। जबकि उसके बैंक खाता में 1341 रुपये जमा हैं।







तरुण राठौर की संपत्ति का ब्योरा



बवानीखेड़ा से नपा अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी तरुण राठौर के पास दो प्लाॅट हैं। इसमें एक प्लाॅट की कीमत सात लाख रिहायशी है। दूसरा प्लाॅट मानेसर में हैं, जिसकी कीमत 40 लाख आंकी गई है। उसके पास चार तोले सोना है। पत्नी के नाम 15 तोले सोना है। एक लाख नकद है।

नपा चेयरमैन के लिए 16 व पार्षद पद के लिए 59 ने किया नामांकन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सुबह से ही नगर पालिका कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिखाई दी। वहीं मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार दलबल सहित किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए मौके पर मौजूद थे। लेकिन देखने वाली बात ये रही की एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते समय एक दूसरे के गले मिल रहे थे।
वहीं देखा जाए तो एक तरफ भाजपा ने अपना चुनाव चिह्न देकर पूर्व प्रधान सुंदर अत्री पर विश्वास जताया है। नामांकन के अंतिम दिन तक चेयरमैन के लिए 16 व पार्षद के लिए 59 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार कुल 19 चेयरमैन व कुल 73 पार्षद उम्मीदवार ने नामांकन किया। कुल मिलाकर 92 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री, पूर्व नपा चेयरपर्सन व अपनी पत्नी कमल देवी के साथ हलका विधायक कपूर वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा महामंत्री हर्षवर्धन मान, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अन्य दिग्गज नेता पहुंचें और नामांकन जमा करवाया। नगर पालिका चेयरमैन चुनाव में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी सुंदर अत्री पर पार्टी ने दांव लगाया है। लेकिन इसी श्रेणी में सतपाल शर्मा, हरिकेश शर्मा, सज्जन शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं पंजाबी समुदाय में पंकज महता, संजय महता, सतपाल महता ने नामांकन दाखिल किया।
राजपूत समाज से तरुण राठौड, वाल्मीकि समाज से अजीत वाल्मीकि, बीसी समाज से मोहित यादव, जाट समाज से दिलबाग भाकर व अन्य श्रेणियों से भी चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। ज्ञात होगा कि 2014 के चुनाव में नपा प्रधान चुनाव में चेयरपर्सन कमल देवी पत्नी सुंदर अत्री तथा उप प्रधान दिलबाग भाकर चुने गए थे।

सिवानी में वार्ड नौ से दीपक शर्मा के निर्विरोध चुनने का रास्ता साफ
सिवानी मंडी। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शहर में भारी हलचल रही। इस बीच वार्ड नंबर 9 से किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा।
इस वार्ड से सिर्फ दीपक शर्मा ने ही सर्वसम्मति से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे वह इस सीट पर निर्विरोध चुने जा सकते हैं। अब सबकी नजरें 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच पर हैं, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 से 17 फरवरी तक नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 78 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिनमें से 9 प्रधान पद के लिए और 69 वार्ड पार्षद पद के लिए थे।

प्रधान पद के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए जिसमें उम्मीदवार विद्या देवी,गोलू रानी, मणी, रमा देवी ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 39 नामांकन हुए हैं। वार्ड 1 से 1, वार्ड 2 से 1, वार्ड 3 से 2, वार्ड 4 से 1, वार्ड 5 से 4, वार्ड 6 से 3, वार्ड 7 से 2, वार्ड 8 से 1, वार्ड 9 से 1, वार्ड 10 से 1, वार्ड 11 से 1, वार्ड 12 से 8, वार्ड 13 से 4, वार्ड 14 से 5, वार्ड 15 से 2 और वार्ड 16 से 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed