फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   24 lakh 20 thousand loan on agricultural land taken with the help of fake documents in connivance with bank officials

बैंक अधिकारियों से मिललीभगत कर फर्जी कागजातों के सहारे लिया कृषि भूमि पर 24 लाख 20 हजार का लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
24 lakh 20 thousand loan on agricultural land taken with the help of fake documents in connivance with bank officials
भिवानी। बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी कागजातों के सहारे कृषि भूमि पर 24 लाख 20 हजार रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। कृषि भूमि मालिक को जब इस जालसाजी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने अब इस मामले में बैंक अधिकारियों सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बडदू मुगल निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसने 2015 में एचडीएफसी बैंक लोहारू से लोन लिया हुआ था। उसे एक परिवाद में सुनवाई के लिए इकनॉमिक सेल भिवानी में बुलाया गया, जिसमें उसकी जमीन की जमाबंदी वर्ष 2015-16 व अन्य जमाबंदियां लगाकर 24 लाख 20 हजार रुपये का लोन लिया था। उसका आरोप है कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मैनेजर दलबीर व बैंक कर्मी मीनाक्षी के साथ मिलकर नरेंद्र, जगदीप निवासी नौरंगाबाद व विजय पंडित निवासी कलिंग ने मिलीभगत कर मनोज चांगिया वकील के साथ साजबाज होकर धोखाधड़ी की। आरोपी नरेंद्र ने उसके पिता रमेश के नाम व उसके शिकायतकर्ता के नाम से गांव बडदू मुगल का नाम फर्जी तरीके से आधार, पेनकार्ड तैयार कराए। इसके बाद उसकी जमीन की नकल जमाबंदी 2015-16 व अन्य जमाबंदियां मनोज चांगिया वकील ने झूठे सर्च रिपोर्ट तैयार कराकर 24 लाख 20 हजार रुपये का लोन धोखाधड़ी से करा दिया। इसकी भनक जमीन मालिक बडदू मुगल निवासी नरेंद्र को लगी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed