{"_id":"6a5e8354083cecc77008d7a8","slug":"23-group-d-employees-in-the-district-relieved-of-duty-due-to-deficiencies-found-in-their-documents-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154158-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दस्तावेजों में कमी मिलने पर जिले के 23 ग्रुप-डी कर्मचारी कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दस्तावेजों में कमी मिलने पर जिले के 23 ग्रुप-डी कर्मचारी कार्यमुक्त
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित भिवानी जिले के 23 ग्रुप-डी कर्मचारियों को दस्तावेजों में कमी पाए जाने के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद इन अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया गया।
निदेशक, मानव संसाधन विभाग हरियाणा के आदेशों तथा रोहतक मंडल आयुक्त के पत्र के अनुपालन में डीसी साहिल गुप्ता ने संबंधित सभी 23 कर्मचारियों को 17 जुलाई की दोपहर बाद से कार्यभार मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
डीसी साहिल गुप्ता ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके कार्यालयों में विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत अस्थायी रूप से कार्यरत ऐसे ग्रुप-डी कर्मचारी नियुक्त हैं जिनके नाम और रोल नंबर मानव संसाधन विभाग की ओर से भेजी गई अपात्र अभ्यर्थियों की सूची में शामिल हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे अभ्यर्थियों को उक्त नियुक्ति के आधार पर सरकारी सेवा में कार्य जारी रखने की अनुमति न दी जाए। आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
ये होंगे कार्यमुक्त
मानव संसाधन विभाग की सूची के अनुसार जिले में 23 अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें विक्रांत पुत्र धन्ना राम (रोल नंबर 36505577), बलवान पुत्र रामफूल (45625003), नवीन पुत्र पुरुषोत्तम (36122153), रवि शंकर पुत्र फकीरचंद (35923273), परीक्षित पुत्र रामपाल (36559364), मंजू पुत्री रमेश (15233245), रोहित सिंह पुत्र रमेश चंद्र (36444118), पवन कुमार पुत्र जसवंत सिंह (35640026), नसीब कुमार पुत्र रणबीर सिंह (46554477), सचिन पुत्र भीम सिंह (26141349), मनीषा पुत्री राजेंद्र सिंह (45243153) और मनप्रीत सिंह पुत्र चांद राम (36534239) शामिल हैं। इसके अलावा कविता पुत्री कृष्ण कुमार (45222275), ज्योति पुत्री सुखबीर (25240301), कृष्ण कुमार पुत्र महाबीर (35902179), अंतिम पुत्री राजपाल (15214128), नरेश कुमार पुत्र धारे सिंह (25525258), प्रदीप पुत्र रामानंद (25603024), विकास पुत्र सतबीर सिंह (26122402), मनोज कुमार पुत्र बिजेंद्र (35929166), अभयपद पुत्र संजय कुमार (45934172), साहिल पुत्र रमेश (25604508) तथा शुभम पुत्र रमेशदास (16020361) के नाम भी सूची में शामिल हैं। सभी संबंधित विभागों को इन अभ्यर्थियों को कार्यमुक्त कर नियमानुसार कार्रवाई की सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।