{"_id":"5f552ac08ebc3e54be3bf649","slug":"22-new-corona-positive-doctors-people-bhiwani-news-rtk572338218","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ विद्यार्थी, पांच गृहिणी, एक भोजनालय के मालिक समेत 22 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ विद्यार्थी, पांच गृहिणी, एक भोजनालय के मालिक समेत 22 संक्रमित मिले
विज्ञापन
लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को आठ विद्यार्थी, पांच गृहिणी, दुकानदार, भोजनालय संचालक समेत 22 नए कोरोना संक्रमित मिले। उक्त भोजनालय के तीन कारिंदे भी पॉजिटिव मिले। अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1696 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 358 हैं। रविवार को भी दो सौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं 48 ने कोरोना से जंग जीती।
कोरोना वायरस अब गंभीर होता जा रहा है। रविवार को सामने आए 22 पॉजिटिव में 10 तो विधायक आवास वाली बागकोठी से हैं। कृष्णा कॉलोनी से दो, सेक्टर 23 से एक है। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक जिले में कुल 1696 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिसमें से 1324 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 358 एक्टिव केस है।
ये नए कोरोना संक्रमित आए सामने
- भोजनालय संचालक और कारिंदे मिले पॉजिटिव : घंटाघर पर एक भोजनालय चलाने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा इसके यहां कार्य करने वाले 30 वर्षीय, 23 वर्षीय, 18 वर्षीय तीन अन्य भी पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
- बागकोठी में 10 पॉजिटिव : विधायक आवास वाली बागकोठी में रविवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनमें 80 वर्षीय गृहणी, नौ वर्षीय बच्ची, 15 वर्षीय किशोरी, 18 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय महिला अकाउंटेंट, 54 वर्षीय गृहणी, 14 वर्षीय किशोरी, 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। 55 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है, जो कि सब्जी विक्रेता है।
- दुकानदार मिला पॉजिटिव : हलवासिया स्कूल के पास एक ड्रेस विक्रेता दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 32 वर्षीय दुकानदार देवसर गांव का रहने वाला है।
- चिडिमार गली से दो पॉजिटिव : चिड़िमारगली से 54 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- कृष्णा कॉलोनी में चार पॉजिटिव : कृष्णा कॉलोनी में चार पॉजिटिव मिले है। जिनमें 21 वर्षीय युवक, नौ वर्षीय बच्ची, 54 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवक है।