{"_id":"5bdf458abdec221c33788f65","slug":"21541358986-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, मिठाइयों के सेंपल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, मिठाइयों के सेंपल सील
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को छुट्टी के बावजूद शहर के बाजारों में छापेमारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं मिठाइयों से सजे बाजार में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
रविवार दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की मिठाईयों की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए। शहर के विभिन्न बाजारों की दुकानों के अलावा पुराना बस स्टैंड के पास एक बंद गली में बने गोदाम से भी मिठाइयों के सैंपल सील किए गए।। टीम के सदस्यों ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। अभियान में सहायक राजकिशोर भी साथ रहे।