फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सम्मान समारोह में फैली अफरा-तफरी, पुलिस को बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम

सम्मान समारोह में फैली अफरा-तफरी, पुलिस को बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम

Sun, 31 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह में फैली अफरा-तफरी, पुलिस को बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम
सपना चौधरी के नहीं आने से सम्मान समारोह में फैली अफरा-तफरी
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणवी गायक और डांसर सपना चौधरी के नहीं आने से सर्व जातीय अभिनंदन समारोह अफरा-तफरी व बदइंतजामी की भेंट चढ़ गया। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बीच में ही कार्यक्रम रुकवाना पड़ा।
रविवार को किरोड़ीमल पार्क ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी गायक सपना चौधरी तो नहीं आईं, लेकिन कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। सपना के नहीं आने से समारोह में सिर्फ नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव व वाइस चेयरमैन मामन को सम्मानित किया जा सका। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस बल और बुलाना पड़ा। बताया जाता है कि लगभग दो सौ पुलिस जवानों को कार्यक्रम स्थल पर मोर्चा संभाला। भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो सिटी थाना एसएचओ श्रीभगवान ने स्थिति को भांपते हुए खुद मंच पर पहुंचे और माइक से कार्यक्रम को बीच में ही रोकने की घोषणा की। सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि अव्यवस्था और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कार्यक्रम रोकने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

--
सड़क पर लगा जाम, राहगीर परेशान
कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ व वाहनों के आने के कारण घंटाघर से रेलवे रोड पर कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। जब शाम सात बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटेभर बार इस रोड पर स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed