फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दीपावली: ड्राई हुआ ड्राई-फ्रूट का बिजनेस

दीपावली: ड्राई हुआ ड्राई-फ्रूट का बिजनेस

Sun, 15 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
दीपावली: ड्राई हुआ ड्राई-फ्रूट का बिजनेस
जीएसटी से ड्राई हुआ ड्राई-फूट्स का बिजनेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
मिठाइयों का विकल्प माने जाने वाले ड्राई फ्रूट का बिजनेस इस दीपावनी ‘ड्राई’ होता जा रहा है। ड्राई फ्रूट के रिटेल व होल सेलर मानते हैं कि इस दीपावली सीजन ग्राहक कम आ रहे हैं। ग्राहकों की कमी को आंकड़ों में बयां करें तो यह 35-40 प्रतिशत है। सीजन का तकाजा कहें या फिर जीएसटी, ड्राई फ्रूट इस बार कुछ महंगे भी हुए हैं।
शहर में ड्राई फ्रूट की करीब 200 रिटेल शॉप हैं और 10-11 होल सेलर हैं। दीपावली त्योहार पर शहर में अनुमानित 70 से 80 लाख रुपये का ड्राई फ्रूट का बिजनेस होता है। दीपावली के चार दिन बाकी है, लेकिन इस बार ड्राई फ्रूट मार्केट ठंडी है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रेट पिस्ता के बढ़े हैं। पिछले साल 800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला पिस्ता इस बार 1000 व 1050 रुपये बिक रहा है। लेकिन, किशमिश के भाव यथावत हैं। काजू में सौ रुपये की तेजी है।
विज्ञापन

हालू बाजार चौक स्थित ड्राई फ्रूट के रिटेलर रघुनंदन पंसारी का कहना है कि पिछले सीजन से तुलना करें तो इस बार 35 से 40 प्रतिशत ग्राहक घटे हैं। दीपावली के चार दिन बचे हैं, लेकिन ग्राहक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुनंदन पंसारी का कहना है कि कुछ ड्राई फू्रट पर पांच प्रतिशत जीएसटी भी लगा है। पिछले साल की तुलना में प्रमुख ड्राई फ्रूट के रेट बढ़े हैं। ड्राई फ्रूट विक्रेता सागर का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस बार ड्राई फ्रूट की मांग कम हुई है। ऐसा लगता है कि मंदी और महंगाई की वजह से ग्राहकों की संख्या घटी है।
--
ड्राई फ्रूट पहले अब
बादाम 620 680-720
काजू 850 900-950
पिस्ता 800 1000-1050
किशमिश 240 250
(भाव प्रति किलो ग्राम में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed