फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मंढोली कलां में बनेगा ब्लॉकस्तरीय खेल स्टेडियम

मंढोली कलां में बनेगा ब्लॉकस्तरीय खेल स्टेडियम

Sun, 09 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंढोली कलां में बनेगा ब्लॉकस्तरीय खेल स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
बहल ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय खेल स्टेडियम मंढोली कलां गांव में बनेगा। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से बहल खंड से जुड़े 18 गांवों के युवाओं को अपना कॅरियर बनाने का अवसर मिल सकेगा। स्टेडियम निर्माण की घोषणा सीएम ने 11 फरवरी 2016 की बहल में आयोजित विकास यात्रा रैली में की थी।
करीब नौ एकड़ में बनने वाले स्टेडियम में खेलों से संबंधित सभी अति आधुनिक सुविधाएं और खेलों के विशेषज्ञ कोचों की नियुक्ति होगी। मंढोली कलां खेल स्टेडियम की मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पहले से चयनित पंचायती भूमि पर खेल स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और नींव रखी। ग्रामीणों ने स्टेडियम के लिए जलघर के समीप हरदयाल की जोहड़ी नाम से प्रसिद्ध पंचायत की भूमि का चयन किया था। शनिवार को वाइस चेयरमैन पंचायत समिति राजेंद्र मंढोली, सरपंच सतपाल, भाजपा मंडल प्रधान रविंद्र मंढोली, हवासिंह जेलदार, सूबेदार दीपचंद, पूर्व सरपंच राजेंद्र जेलदार, डीएन फौजी, रतिराम, बलवान रूणाच, सूबेसिंह, धीर सिंह, दयानंद, रणसिंह सहित अन्य लोगों ने हवन किया और भूमि पूजन कर स्टेडियम निर्माण की नींव रखी।
विज्ञापन


बहल की रैली में जेपी दलाल ने सीएम के समक्ष अन्य मांगों के अलावा बहल, सिवानी और लोहारू ब्लॉक में ब्लॉकस्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग रखी थी। इनमें सिवानी में झुप्पा, लोहारू में बिठन, बहल में मंढोली कलां गांव में स्टेडियम बनाने के लिए मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed