{"_id":"640f56b36a951425f10a7744","slug":"21-copycats-caught-in-haryana-board-12th-exam-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE Exam: रोहतक में परीक्षा से पहले केंद्र पर उखाड़ा सीसीटीवी कैमरा, प्रदेश में 14 पर्यवेक्षकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HBSE Exam: रोहतक में परीक्षा से पहले केंद्र पर उखाड़ा सीसीटीवी कैमरा, प्रदेश में 14 पर्यवेक्षकों पर गिरी गाज
Mon, 13 Mar 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:30 PM IST
सार
अब बोर्ड प्रशासन ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पर्यवेक्षकों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। दूसरे की जगह परीक्षा देता एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा गया। प्रदेशभर में नकल के 51 केस हुए दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा देते बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में ड्यूटी में कोताही बरतने पर 14 पर्यवेक्षकों पर गाज गिरी है। वहीं रोहतक के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से पहले सीसीटीवी कैमरा उखाड़े जाने का मामला भी सामने आया है। वहां आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि नकल के प्रदेशभर में 51 मामले दर्ज किए गए हैं। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पर्यवेक्षकों को अब ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोभ प्रथम (बी-1) परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से पहले सीसीटीवी कैमरा उखाड़ने का मामला भी पकड़ा।
विज्ञापन
जिस पर केंद्र अधीक्षक ने आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बोर्ड अध्यक्ष ने भालोट और कंसाला परीक्षा केंद्रों में नकल करते तीन विद्यार्थियों को पकड़ा।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने दादरी के परीक्षा केंद्रों पर नकल के पांच केस दर्ज किए। चांग रोड परीक्षा केंद्र पर कार्यरत पर्यवेक्षक अजीत सिंह टीजीटी गणित व प्रवीन कुमारी टीजीटी हिंदी को कोताही मिलने पर कार्यभार मुक्त कर दिया। इसी परीक्षा केंद्र में एक संदिग्ध युवक भी पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार के उड़नदस्ते ने नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 43 केस दर्ज किए। बिसार अकबरपुरा परीक्षा केंद्र पर कार्यरत पर्यवेक्षक जोगेंद्र सिंह जेबीटी, हसनपुर तावडू परीक्षा केंद्र में तैनात पर्यवेक्षक अयुब जेबीटी, नरेश जेबीटी, अमित गेरा गणित अध्यापक, पर्यवेक्षक रजनी पीजीटी हिंदी को ड्यूटी में कोताही मिलने पर कार्यभार मुक्त किया है।
डीसी रोहतक उड़नदस्ता ने पर्यवेक्षक कल्पना शर्मा टीजीटी अंग्रेजी, डीसी भिवानी उड़नदस्ता ने लेंघा में नियुक्त पर्यवेक्षक दीक्षा पीआरटी, धूप सिंह डीपीई, बोर्ड अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता रोहतक ने चमारियां परीक्षा केंद्र में नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीराम चावला पीजीटी को कार्यभार मुक्त किया।
कंट्रोल रूम भिवानी से संचालित एसटीएफ-2 ने भोजावास केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक सतीश कुमार संस्कृत अध्यापक, कंट्रोल रूम गुरुग्राम से संचालित एफटीएफ-2 ने कासन परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक सतीश कुमार टीजीटी अंग्रेजी को कार्यभार मुक्त किया। एसटीएफ-17 ने फिरोजपुर झिरका परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक अब्दुल हाकिम टीजीटी सामाजिक को कार्यभार मुक्त किया। प्रश्न पत्र उड़नदस्ता फरीदाबाद ने फरीदाबाद एनआईटी परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा। इस मामले में असल और फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
1667 परीक्षा केंद्रों पर दी 329793 परीक्षार्थियों ने परीक्षा
बारहवीं के राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 1667 परीक्षा केंद्रों पर 329793 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा डीएलएड री अपीयर और मर्सी चांस के 223 अध्यापक छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए।
शिक्षा बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन में नई तकनीक का इस्तेमाल काफी सकारात्मक नतीजे दे रहा है। ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पर्यवेक्षकों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय को सख्त कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसके अलावा पर्यवेक्षकों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के संबंध में भी कदम उठाए जा रहे हैं। हमने नकल मुक्त परीक्षाओं का संकल्प लिया है, जिसे हम पुलिस और जिला प्रशासन के अलावा सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों व अभिभावकों के साथ मिलकर पूरा करेंगे। -डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।