फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2024 elections are the next target of the party: Dushyant Singh

झंडा डंडा त्याग कर की थी पार्टी की नई शुरूआत, 2024 चुनाव अगला लक्ष्य: दुष्यंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
2024 elections are the next target of the party: Dushyant Singh
भिवानी में जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर सेक्टर-13 स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित रैली में हरिया? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी के सेक्टर 13 मेला ग्राउंड में जजपा की जनसम्मान रैली में प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। रैली में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित मंत्री अनूप धानक, मंत्री देवेंद्र बबली, निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और आठ पार्टी विधायकों सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की। रैली में मंच पर जजपा नेताओं ने दावा किया कि 2024 में फिर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और दुष्यंत के नाम के आगे से उप हटाकर मुख्यमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चार साल पहले झंडा और डंडा छोड़कर जजपा के रूप में नई शुरूआत की थी। सत्ता की भागेदारी तक कई चुनौतियां आई। लेकिन पार्टी गठन के दस माह के थोड़े से अंतराल में ही पार्टी ने दस विधायक दिए। जिससे सत्ता में भागेदारी बनी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगला लक्ष्य 2024 के विधानसभा व लोकसभा चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि आज में उनके मन में बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये कराने की टीस हैं, जिसे बढ़वाकर ही मानूंगा। प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर आज जजपा बड़े मुकाम तक पहुंची है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हर वर्ग के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आज से ही 2024 के चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि चौ. देवीलाल की नीतियों पर ही जजपा का गठन हुआ। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हम जैसे युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़े और पार्टी की गठबंधन सरकार में अहम हिस्सेदारी करवाई। बबली ने कहा कि आज कांग्रेस गुटबाजी में फंसी हुई है और आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई क्रेज नहीं है, इसलिए जनहित में काम करने की वजह से फिर से सत्ता हासिल करेंगे। राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि जजपा जनता से किए हुए वायदों को पूरा कर रही है। निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में साथ के लिए पूरे जजपा परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी देवीलाल के जीवनकाल के बारे में बताते हुए कहा कि जजपा जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चल रही है, जिन्होंने 85 सीटें जीतकर इतिहास रचा और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि रैली के माध्यम से 2024 चुनाव की नींव रखी जा चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता अब चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि रैली का विशेष महत्व होता है और भिवानी में हुई इस रैली की प्रदेशभर में चर्चा है और इसका असर भविष्य में राजनीति में देखने को मिलेगा। उन्होंने रैली में डिप्टी सीएम चौटाला से कुरुक्षेत्र में संत रविदास मंदिर का निर्माण जल्द करवाने का आग्रह किया। जिस पर चौटाला ने कहा कि फरवरी माह में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि महारैली में पहुंची भीड़ ने पंचायत चुनाव परिणाम पर मुहर लगाई है और इससे साबित होता है कि कितनी बड़ी संख्या में पंचायत चुनाव में जजपा के जनप्रतिनिधि बने हैं। विधायक रामकरण काला और अमरजीत ढांडा ने गठबंधन सरकार के कार्यों की सराहना की। पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। दिग्विजय ने अपने संबोधन के उपरांत अनुशासन की नजीर पेश की और वे कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर बैठे और रैली को सुना। इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, सतपाल सांगवान, भागीराम, चेयरमैन राजदीप फौगाट, पवन खरखौदा, रणधीर सिंह, हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, अनंतराम तंवर, बहन फूलवती, बृज शर्मा, पूर्व विधायक रमेश खटक, कमलेश सैनी ने रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने भाषण में दस विधायक तो गिनाए, मगर रैली में दो नहीं पहुंचे
भिवानी। भिवानी के मेला ग्राउंड में शुक्रवार को जजपा की जन सम्मान रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने पार्टी स्थापना के सफर में दस विधायक देने के नाम गिनाए, लेकिन रैली में पार्टी के दो विधायक पहुंचे ही नहीं। पार्टी के स्थापना दिवस रैली पर गैर हाजिर रहने वाले विधायकों में नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम व नरवाना से विधायक रामनिवास नहीं पहुंचे। जजपा की रैली में डिप्टी सीएम सहित पार्टी के दो मंत्री, आठ विधायक और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। रैली में जजपा की बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक जोगीराम सिहाग, विधायक अमरजीत ढांडा, विधायक रामकरण काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed