{"_id":"64b2d7be79aeced2000e891b","slug":"202-places-checked-under-night-domination-campaign-eight-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-2150-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 202 स्थानों को जांचा, आठ आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत 202 स्थानों को जांचा, आठ आरोपी किए गिरफ्तार
Sat, 15 Jul 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मी।
भिवानी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार अल सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस की करीब 80 प्रतिशत फोर्स शामिल रही। अभियान के तहत पुलिस ने 202 सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट व अन्य मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस अभियान के लिए पुलिस की 142 टीमें बनाई गईं। पुलिस ने 1405 वाहनों की जांच की और 32 वाहनों के चालान एवं एक वाहन को इंपाउंड किया। जबकि दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी शराब की 18 बाेतलें बरामद की गईं। इसके अलावा पुलिस ने तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके पास से पुलिस ने करीब 14 हजार रुपये की नकदी बरामद की। वहीं, एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, उद्घोषित मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति व हत्या के मामले में भी पुलिस ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संवाद