फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शुभ मुहूर्त आया तो कर दिया नामांकन, सीएम और मंत्री का भी नहीं किया इंतजार

शुभ मुहूर्त आया तो कर दिया नामांकन, सीएम और मंत्री का भी नहीं किया इंतजार

Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त आया तो कर दिया नामांकन, सीएम और मंत्री का भी नहीं किया इंतजार
भिवानी। शुभ मुहूर्त के फेर में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री का इंतजार किए बिना निवर्तमान सांसद धर्मबीर सिंह ने वीरवार सुबह 11:17 पर दो विधायकों के साथ नामांकन किया। वे अपनी छह लाख की इनोवा गाड़ी को छोड़ 2005 मॉडल की लक्की जैन कार से लघु सचिवालय में नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन

चौ. धर्मबीर सिंह ने पहले ही 18 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में सुबह सवा 11 बजे नामांकन करने की बात कही थी। पिछले लोकसभा चुनाव में नामांकन भरवाने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा आए थे। इस बार भी उन्होंने साथ आने की बात कही थी मगर शुभ मुहूर्त के समय वह नहीं पहुंच पाए। सांसद ने अपना फार्म भरकर डीसी को दिया। पहले सेट में धर्मबीर सिंह के प्रस्तावक अभय सिंह और दूसरे सेट में घनश्याम सर्राफ हैं। नामांकन के अनुसार धर्मबीर सिंह के खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला नहीं है। जब आवेदन कर बाहर आ रहे थे तो शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुभ मुहूर्त 11:17 का था और मुख्यमंत्री पहुंचने का समय करीब साढ़े 12 बजे। ऐसे में इंतजार करने की बजाए शुभ मुहूर्त में आवेदन करना ज्यादा बेहतर समझा गया। उनके कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनके बेटे मोहित ने भाजपा से फार्म आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed