फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ना नौकरी मैने दी, ना किसी और ने, नौकरी केवल ओमप्रकाश चौटाला ने दी : अभय

ना नौकरी मैने दी, ना किसी और ने, नौकरी केवल ओमप्रकाश चौटाला ने दी : अभय

Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ना नौकरी मैने दी, ना किसी और ने, नौकरी केवल ओमप्रकाश चौटाला ने दी : अभय

विज्ञापन
भिवानी। नेता प्रतिपक्ष इनेलो नेता अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि ना नौकरी मैने दी है और ना किसी और ने। नौकरी केवल ओमप्रकाश चौटाला ने दी है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग आपके बीच आकर कहेंगे कि नौकरी हमने दी और दूसरों का साथ दे रहे हैं। ऐसों को साफ कह देना नौकरी केवल ओमप्रकाश चौटाला ने दी है। साथ ही कहना हमने वोट दिए थे तो नौकरी दी, कोई अहसान नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहते है मगर खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त है। अभी उनकी दिवाली खराब नहीं करूंगा। मगर दीवाली के बाद प्रेस कान्फ्रेंस करके सबूतों के साथ खुलासा करुंगा।
रविवार शाम को इनेलो नेता अभय चौटाला भिवानी पहुंचे। रेस्ट हाउस से उन्हें खुली जीप में बाइकों के काफिले के साथ देवीलाल सदन तक ले जाया गया। देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने पार्टी में उठे विवाद पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हमारी बैठकों में पहले से ज्यादा हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं और वो पार्टी का माहौल खराब करने वालों को सबक सिखाकर इनेलो-बसपा की सरकार बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने 15 नवंबर के बाद फिर से एसवाईएल के लिए नए सिरे से आंदोलन के लिए कार्यकर्ताओं की राय मांगी, जिस पर सभी ने सहमती जताई।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वो सीएम की दिवाली खराब नहीं करना चाहते। दिवाली के बाद सबूतों के साथ चंडीगढ़ में पोल खोलूंगा कि सीएम ने कहां-कहां और कैसे भ्रष्टाचार किया है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के सीएम के बयान को अखबारी बयान बताया और कहा कि भ्रष्टाचार रोका है तो भ्रष्टाचार करने वाले किन लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई की। भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार में शुरू हुआ और भाजपा सरकार ने चार साल में ही उसे चार गुणा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी विवाद पर बोल सकते हैं ओपी चौटाला और अरोड़ा
पार्टी में दिनोंदिन बढ़ रहे विवाद पर अभय चौटाला ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी विवाद पर मैंने न पहले बोला न आगे बोलूंगा। ये संगठन का काम है और संगठन को ओमप्रकाश चौटाला और अशोक अरोड़ा देखते हैं। इस पर वो ही बोल सकते हैं।


भावी सीएम बताने पर बोले, पहले भी ऐसे नारे लगे थे, आज वो कहां है
अभय चौटाला जब कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावी सीएम बताते हुए नारे लगाए। जिस पर अभय चौटाला ने कहा कि गोहाना रैली में लगे ऐसे नारों की बदौलत ही माहौल खराब हुआ है। ये ही नारे किसी और के लिए इसी सदन में लगे। देख लो वो अब कहां हैं। अभय ने इशारों में कहा कि हम दो साल से प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ते रहे और वो खुद के वर्चस्व की, पार्टी पर कब्जा करने की। इसमें कुछ चापलूस लोग कांग्रेस के और कुछ हमारी ही पार्टी के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed