फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कोयले से भरी ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा,चार घंटे बंद रहा यातायात

कोयले से भरी ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा,चार घंटे बंद रहा यातायात

Mon, 07 May 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोयले से भरी ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा,चार घंटे बंद रहा यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
कृष्णा कालोनी फाटक के पास कोयले से भरी मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। करीब चार घंटे भिवानी-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर रेलवे यातायात बाधित रहा। दो ट्रेन हिसार-रेवाड़ी और रेवाड़ी-फाजिल्का प्रभावित रहीं।
रविवार शाम छह बजे यह घटना घटी। रेवाड़ी से बरवाला जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी भिवानी स्टेशन पहुंचने से पहले ही उतर गई। ट्रेन की गति धीमी गति होने के कारण 300 मीटर की दूरी पर ही रोक दी गई। ट्रेन के पहिये उस समय उतरे, जब एक पटरी से दूसरी पटरी पर गाड़ी की क्रॉसिंग होने लगी। क्रॉसिंग के कारण डिब्बे का एक्सल टूटने से ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। ट्रेन के अगले दोनों पहिये 300 मीटर की दूरी पर पटरी से नीचे चलते गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तुरंत गाड़ी को ब्रेक लगा कर रोक दिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। अधिकारियों व इंजीनियर्स को जानकारी मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डिब्बे उतरने का कारण ढूंढते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कई ऐसे टुकड़े भी ढूंढे जो मालगाड़ी के पटरी से उतरने के पहले के थे और कुछ एक गाड़ी के उतरने के बाद के रहे। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया की जब ट्रेन एक पटरी से दूसरी पटरी के लिए क्रॉसिंग करने लगी तो अचानक से दो तीन डिब्बों में काफी आवाज आने लगी और एक डिब्बा दूसरे डिब्बों से एक तरफ चल रहा था इतने ही ट्रैक को रोक लिया गया।
--
करीब चार घंटे तक बाधित रहा भिवानी-रेवाड़ी का ट्रैक
मालगाड़ी 6 बजे भिवानी स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही पटरी से एक डिब्बा नीचे उतर गया। जिसके कारण चार घंटे तक भिवानी-रेवाड़ी का ट्रैक बंद रहा हैं। वहीं, हिसार-जयपुर ट्रेन के आने का भी यही समय हैं समय से देरी पर चल रही हिसार-जयपुर ट्रेन को दो घंटे तक भिवानी स्टेशन पर ही रोके रखना पड़ा। जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

--
वर्शन ........
तकनीकी कारण से मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। रेलवे के इंजीनियरों में करीब चार घंटे के भीतर ट्रैक को क्लियर कर दिया। बाकी कुछ और जरूरी काम चल रहे हैं, जिन्हें पूरा करने में कुछ समय लगेगा।
पदमावत, असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed