{"_id":"5a5d05814f1c1b62268b490d","slug":"201516045697-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरोड़ीमल की जयंती पर विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
भिवानी। स्व. सेठ किरोड़ीमल जयंती के अवसर पर सोमवार को केएम पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 9वीं की पायल ने सेठ किरोड़ीमल के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रा प्रांची और हिमांशी ने कविता, महक ने राजस्थानी लोक नृत्य व दीक्षा ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डा. संगीता तेतरवाल मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य रेनू सैनी ने सेठ किरोड़ीमल की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में पहुंचने वाले सदस्यों का विद्यार्थियों ने स्वागत किया। छात्रा महक ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत कर राजस्थानी संस्कृति का परिचय दिया। छात्रा दीक्षा के नृत्य ने सबको हरियाणवी रंग में रंग दिया। विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा के महत्व पर लघु-नाटिका प्रस्तुत की । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एनसीसी, स्काउटिंग, गाइडिंग में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डा. संगीता तेतरवाल ने अंत में प्रधानाचार्य रेनू सैनी ने सभी का धन्यवाद किया।
फोटो: 13