{"_id":"5a4152a14f1c1b0a788b4e3e","slug":"201514230433-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन में ही दुकानदार भूले यैलो लाइन फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन में ही दुकानदार भूले यैलो लाइन फार्मूला
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस दिन में ही दुकानदार भूले यैलो लाइन फार्मूला
भिवानी। बेतरतीब वाहनों को और अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए खींची गई यैलो लाइन दुकानदार बीस दिन में ही भूल गए हैं। दुकानदार अब यैलो लाइन के बाहर अतिक्रमण और वाहन को खड़ा करवाने लगे हैं। सप्ताहभर से यैलो लाइन को लेकर दुकानदार व ग्राहक बेपरवाह हो गए हैं। अधिक समस्या चौपटा से लेकर बिचला बाजार तक है। यहां यैलो लाइन और दुकान के बीच में एक से लेकर दो फुट तक ही जगह बची है।
यैलो लाइन फार्मूला लागू कर प्रशंसा बटोरने वाली नगर परिषद और सिटी थाना पुलिस के लिए अब परेशानी का सबब बन गया है। घंटाघर से लेकर सराय चौपटा तक तो यह फार्मूला लगभग कामयाब है। यहां दुकान और यैलो लाइन के बीच में करीब चार फुट तक का फासला है। लेकिन सराय चौपटा से लेकर किरोड़ीमल मंदिर, सिटी थाना, बिचला बाजार औ बिजली घर गेड तक यह फार्मूला बेअसर है।
अमर उजाला ने सोमवार को यैलो लाइन फार्मूले को परखा। सराय चौपटा से लेकर बिजलीघर गेट तक 30-40 छोटे-बड़े वाहन यैलो लाइन से बाहर मिले। गश्त करते हुए बाइक राइडर्स भी मिले। राइडर्स गलत पार्किंग और यातायात में बाधा बने वाहनों को हटवाते दिखाई दिए। लेकिन, बाइक राइडर्स के आगे बढ़ते ही फिर वही स्थिति। सबसे ज्यादा समस्या सराय चौपटा से किरोड़ीमल मंदिर, इसके बाद सिटी थाने से बिचला बाजार के बीच मिली।
विज्ञापन
--
बिजलीघर गेट से जैन चौक तक यैलो लाइन नहीं
लगभग 20 दिन पहले घंटाघर से लेकर बिजलीघर गेट तक यैलो लाइन लगाई गई थी, लेकिन आगे जैन चौक यैलो लाइन लगाने का बीच में ही रुका हुआ है। जबकि, योजना के अनुसार यह काम तुरंत होना चाहिए था। बताया जाता है कि सड़क निर्माण का काम पूरा होने के बाद जैन चौक तक यैलो लाइन लगेगी।
--
ये है बड़ा कारण
यैलो लाइन खींचने के बाद पार्किंग के लिए कई प्वाइंट पर न के बराबर जगह बची है। कुछ जगह तो ऐसी हैं, जहां दुकान की हद और यैलो लाइन के बीच का फासला न के बराबर है। सिटी थाने के ठीक सामने यैलो लाइन और दुकान के बीच ने बराबर फासला है। सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि यह समस्या अतिक्रमण की वजह से है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद को कहा गया है। अतिक्रमण हटने के बाद कई जगहों पर पार्किंग के लिए जगह निकल आएगी।
फोटो : 23, 24 व 25
--
एक-दो दिन के भीतर नगर परिषद यैलो लाइन और अतिक्रमण की स्थिति का रिव्यू करेगी। इसके बाद परिषद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक्शन लेगी। बकाया यैलो लाइन का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त बाजार परिषद की मुहिम है। यह जारी रहेगी।
रणसिंह यादव चेयरमैन, नगर परिषद
--
बाजार में लगाई गई पीली पट्टी से ग्राहकों का वाहन रोकना ही मुश्किल हो गया है, अगर कोई वाहन चालक सामान लेने के लिए पीली पट्टी से बाहर वाहन रोकता है तो गश्त पर निकले पुलिस कर्मचारी गाड़ी की हवा निकाल देते हैं।
नवीन जिंदल, दुकानदार
फोटो न 61
--
प्रशासन द्वारा लगाई गई पीली पट्टी गलत है। दुकान के सामने केवल एक फीट की ही दूरी पर पीली पट्टी लगाई गई, जिसमें चार पहिया वाहन तो दूर की बात दो पहिया वाहन भी अंदर खड़ा नहीं कर सकते।
ललित कुमार, दुकानदार
फोटो नंबर 62
--
दुकान के सामने केवल दो फीट की ही जगह बची है, जिसमें अपने वाहन तक नहीं खड़ा हो सकता व ग्राहकों के वाहन खड़े करने तो दूर की बात है। प्रशासन को यह चाहिए कि पहले वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई पार्किंग की व्यवस्था करे। ताकि दुकानदारों को भी सुविधा मिल सके ।
विजय कुमार, दुकानदार