फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 new positive, total patient 915

20 और मिले पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 900 पार

Fri, 14 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
20 new positive, total patient 915
घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण 20-25 दिन कम होने के बाद एक फिर तेजी से बढ़ने लगा है। वीरवार को भी 20 नए केस सामने आए। अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 900 पार हो गया है। अब 915 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें एक्टिव केस 107 हैं। आठ सौ मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वीरवार को भी पांच मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह सामने आए 12 कोरोना पॉजिटिव में बिरला कॉलोनी से चार, लाल मस्जिद, बिचला बाजार, शांति नगर, सांगा गांव, देवसर गांव, पतराम गेट, सीआईए, सेक्टर 13 से एक-एक पॉजिटिव हैं। वहीं शाम की लिस्ट में 8 कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- सब्जी विक्रेता : लाल मस्जिद भिवानी से 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह जैन चौक क्षेत्र में सब्जी विक्रेता है। यह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुकान पर कार्य करने वाला मिला पॉजिटिव : बिचला बाजार से 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कलानौर से है और बिचला बाजार में एक दुकान पर कार्य करता है। वह प्रतिदिन कलानौर से भिवानी आता-जाता है।
- बुजुर्ग मिला पॉजिटिव : शांति नगर गली नंबर 6 से 62 वर्षीय व्यक्ति है जो कि घर पर ही रहता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- राजस्थान से आया व्यक्ति मिला पॉजिटिव : गांव सांगा से 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भिवाड़ी राजस्थान में प्राईवेट कंपनी में कार्य करता है। 15 दिन पहले भिवाड़ी राजस्थान से भिवानी आया था।
- व्यक्ति और युवक मिले पॉजिटिव : गांव देवसर से 59 वर्षीय व्यक्ति और पतराम गेट से 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
- एक ही परिवार के चार मिले पॉजिटिव : बिरला कॉलोनी में चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और चारों एक ही परिवार के है। जिनमें 31 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय उसकी पत्नी, दो बच्चे नौ वर्षीय लड़की व 10 वर्षीय लड़का है। व्यक्ति के पिता की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी और ये सभी उसके संपर्क में आए है।
- कैदी मिला पॉजिटिव : सीआईए स्टाफ भिवानी से 42 वर्षीय कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे पुलिस विभाग की ओर से नारनौल जेल से भिवानी 10 अगस्त को शिफ्ट किया गया है। इसका निवास स्थान सिरसा में है।
- बीमार व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव : सेक्टर-13 भिवानी से 51 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पिछले 10-12 दिन से बीमार है और अब जिंदल अस्पताल हिसार में दाखिल है।

वर्जन -
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सावधानी बरती जाए। अब जिले में 915 कोरोना पॉजिटिव है, जिनमें 800 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि बार-बार साबुन से हाथ धोए और मुंह पर मास्क, रुमाल या कपड़ा बांधकर रखे। सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed