{"_id":"6726580378326fc87a0c63f9","slug":"20-farmers-cut-gate-passes-arrival-of-millet-reduced-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125175-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 20 किसानों ने कटाए गेट पास, बाजरा की आवक हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 20 किसानों ने कटाए गेट पास, बाजरा की आवक हुई कम
Sat, 02 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में अब बाजरे की आवक धीमी हो गई है। अधिकतर किसान अपनी बाजरे की फसल बेच चुके हैं। शनिवार को भी भिवानी मंडी में करीब 20 किसानों के ही गेट पास काटे गए। इनका करीब 70 क्विंटल बाजरा ही मंडी में पहुंचा।
अब तक भिवानी मंडी में किसान दो लाख 24 हजार क्विंटल बाजरा बेच चुके हैं। जबकि उठान भी तेजी से चल रही है। वहीं रविवार को भी बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। लेकिन इस दौरान उठान लगातार चलती रहेगी। सोमवार को खरीद एजेंसी के अधिकारी मंडी में बाजरे की खरीद कराएंगे, लेकिन ये भी आवक पर निर्भर रहेगा।
दरअसल, अब मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद समापन की ओर पहुंच गई है। ऐसे में अधिकारियों की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों में खरीद हो चुके बाजरे की उठान करा दी जाएगी। इसके बाद अब कपास की खरीद जोर पकड़ना शुरू कर देगी। क्योंकि अब किसानों का सफेद सोना अब मंडी में पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
अधिकांश किसानों के बाजरे की सरकार खरीद हो चुकी है। अब मंडियों में गिने चुने किसान ही पहुंच रहे हैं। सोमवार को फिर से बाजरे की बोली कराई जाएगी। दो से तीन दिनों के अंदर बाजरे की उठान करा दी जाएगी।
- गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी, नई अनाज मंडी भिवानी।