फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2 lakh 16 thousand rupees were robbed in the name of selling the car

Bhiwani News: गाड़ी बेचने के नाम पर हड़पे दो लाख 16,000

Wed, 26 Jun 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
2 lakh 16 thousand rupees were robbed in the name of selling the car
भिवानी। गाड़ी बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2,16,000 रुपये हड़प लिए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चिरंजीव काॅलोनी निवासी योगेश ने बताया कि उसने अपने जान पहचान के व्यक्ति से पुरानी गाड़ी खरीदने की बात कही तो उसके जान पहचान वाले ने उसके पास एक पुरानी गाड़ी के फोटो भेज दिए। उसने इसकी कीमत 2,16,000 रुपये बताई। उसने फोटो के आधार पर ही गाड़ी खरीद ली। उसने गाड़ी के चार से पांच बार में 2,16,000 रुपये उसको दे दिए। जब वह गाड़ी लेने के लिए गया तो वह घर पर नहीं मिला और न ही फोन उठा रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लूटे 1.97 लाख

भिवानी। न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 13 निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि उसके पास एक मैसेज आया था। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन हो गई। इसमें दो बार में 98,982 रुपये सहित उसके खाते से कुल 1,97,857 कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed