फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अनियमितताएं : ग्रामीणों ने पेयजल बिलों की जलाई होली

अनियमितताएं : ग्रामीणों ने पेयजल बिलों की जलाई होली

Wed, 27 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अनियमितताएं : ग्रामीणों ने पेयजल बिलों की जलाई होली
अनियमितताएं : ग्रामीणों ने पेयजल बिलों की जलाई होली
विज्ञापन

बहल। बिधनोई गांव में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए पेयजल बिलों में अनियमितता बरते जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पेयजल बिलों के विरोध में पंचायत की तथा बिलों की होली जलाई। लोगों ने कहा, बिलों को सात दिन के अंदर सही नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जबरन वसूली की तो उनको बंधक बनाने से गुरेज नहीं करेंगे।
बड़ी संख्या में ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गांव की बैकवर्ड धर्मशाला में एकत्रित हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यूनियन के खंड प्रधान रवि आजाद ने कहा कि पहले बिजली निगम ने लोगों को गलत बिल भेजकर परेशान किया था। अब जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलों में भारी लापरवाही बरती गई है। कुछ ऐसे लोगों को बिल दिए गए है जिन्होंने कभी कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं किया। जबकि, जिन लोगों के पास कनेक्शन है उनके परिवार के कई सदस्यों को अलग-अलग बिल जारी किए गए हैं। इससे साफ है कि विभाग लोगों को बेवजह परेशान करना चाहता है।
विज्ञापन

पंचायत में सरकार से मांग की कि पेयजल की सुविधा को निशुल्क दें, गलत तरीके से दिए गए बिल वापस लें, पाइप लाइनों को दुरुस्त किया जाए तथा विभाग द्वारा जबरन वसूली कर लिए गए पैसे लौटाए जाएं। इस मौके पर आजाद सिंह, महावीर सांगवान, अशोक अमीरवास, हवासिंह बड़दू, विजेन्द्र हरियावास, महावीर पूनिया, सोमवीर, बलवान, नरेश, संजना देवी, सिलोचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कनेक्शन है ही नहीं, फिर भी वसूल लिए पैसे
गांव में आयोजित पंचायत में जितेंद्र नामक युवक ने अपनी व्यथा बताई। उसने बताया कि वह किसी कार्यवश गांव से बाहर था। विभाग के कर्मचारी घर आए और घर में महिलाओं से पानी के बिल के नाम पर 480 रुपये लेकर रसीद दे गए। जितेन्द्र ने रसीद दिखाते हुए बताया कि उसके पास न तो पेयजल कनेक्शन है और न हीं उसने कभी आवेदन किया है।
--
क्या है मामला
बिधनोई गांव में कुछ दिन पहले पेयजल के लिए बिलों का वितरण किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। कुछ ऐसे लोगों को बिल दिए गए हैं जिनके पास कनेक्शन ही नहीं है। जबकि, कुछ ऐसे बिल जारी किए गए हैं जिनके पास कनेक्शन तो एक है मगर बिल घर के हर सदस्य के नाम पर जारी किए गए हैं। अमर उजाला ने 24 व 25 दिसंबर के अंक में लोगों की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था।

--
भाकियू इकाई का हुआ गठन
मंगलवार को उपस्थित लोगों ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए भाकियू की स्थानीय इकाई का गठन किया। जिसमें जगदीश को प्रधान, जयवीर को सचिव, विजय को कोषाध्यक्ष बनाया गया तथा मोतीलाल व राजकुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed