फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बैंक कॉलोनी की पूजा ने चलाई सबसे तेज साइकिल

बैंक कॉलोनी की पूजा ने चलाई सबसे तेज साइकिल

Wed, 20 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी की पूजा ने चलाई सबसे तेज साइकिल
भिवानी। सीडीपीओ की ओर से आयोजित खेल स्पर्धा में आलू दौड़ में टाईयान पाना की दर्शना, मटका दौड़ में विद्यानगर की केला और साइकिल रेस में बैंक कालोनी की पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भीम स्टेडियम में सीडीपीओ की खेल प्रतियोगिता की शुरुआत एसडीएम सतीश कुमार ने की। प्रतियोगिता मेेें आलू दौड़, मटका दौड़, सौ मीटर दौड़, तीन सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़ व पांच किलोमीटर साइकिल रेस में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मटका दौड़ में विद्यानगर की केला ने प्रथम, ढाणी सर्वोग्यान की मंजू ने द्वितीय व सिंगीकाट मोहल्ले की रेखा ने तीसरा स्थान हासिला किया। आलू दौड़ में टाईयान पाना की दर्शना ने प्रथम, कीर्ति नगर की सुनीता ने द्वितीय व हनुमान गेट की सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में बैंक कालोनी की पूजा ने प्रथम, बैंक कालोनी की सोनिका ने द्वितीय व टाईयान पाना की सोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में एसडीएम सतीश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुपरवाइजार अनुपमा सिंह, स्नेहलता सुपरवाइजर, अनिता सुपरवाइजर, राज सुपरवाइजर, कृष्णा सुपवाइजर, महेंद कुमार, पंकज व अन्य खिलाड़ियों को पुस्स्कार वितरण किए गए।
विज्ञापन

--
रेस में हुए रोमांचक मुकाबले
सौ मीटर रेस में शांति नगर की सरोज ने प्रथम, नेहरू कालोनी की सिलोचना ने द्वितीय व गुर्जर ढाणी की सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन सौ मीटर रेस में ढाणा रोड की बेबी ने प्रथम, कीर्ति नगर की उषा ने द्वितीय व बैंक कालोनी की शिल्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर रेस में कीर्ति नगर की प्रीति ने प्रथम, रामगंज मोहल्ले की आभा ने द्वितीय व सिंगीकाट मोहल्ला की रेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed