{"_id":"5a2059124f1c1b60678be979","slug":"191512069394-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा व कार की एंट्री बैन, पहले दिन गांधीगिरी व नसीहत से चलाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शा व कार की एंट्री बैन, पहले दिन गांधीगिरी व नसीहत से चलाया काम
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर चौक से लेकर जैन चौक तक ऑटो रिक्शा व कार की एंट्री बैन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। घंटाघर चौक से लेकर जैन चौक तक सुबह नौ से शाम छह बजे तक ऑटो रिक्शा, कार व ट्रैक्टर की एंट्री रोकने और दुकानदारों के अतिक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए शहर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने एंट्री बैन का बाकायदा बोर्ड भी लगा दिया है। दिनभर बाइक राइडर्स की गश्त आरंभ कर दी है।
यूं तो वीरवार से ऑटो रिक्शा, कार और ट्रैक्टर की एंट्री बंद कर दी, लेकिन पहले दिन पुलिस ने गांधीगीरी स्टाइल में काम किया। दिनभर प्रतिबंधित वाहनों की कई बार आवाजाही हुई। बाइक राइडर पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोक कर एंट्री बैन के बारे में अवगत कराया। घंटाघर से लेकर जैन चौक के बीच दुकानदारों को भी पुलिस दिनभर नसीहत देती दिखी।
सिटी पुलिस की ओर से घंटाघर से सराय चौपटा जाने वाले रास्ते के अलावा दादरी गेट से जैन चौक की ओर आने वाले मार्ग पर पुलिस वाहनों की एंट्री बैन के बोर्ड टांगे। सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि एंट्री बैन के अलावा पुलिस के प्रयास का आज असर दिखाई दिया। बाजार में जाम जैसी स्थिति कहीं नहीं रही। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था आमजन के साथ-साथ दुकानदारों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
--
येलो लाइन में लगेगा अभी वक्त
अतिक्रमण और यातायात बदइंतजामी से जकड़े घंटाघर से जैन चौक तक बाजारों में यैलो लाइन में अभी कुछ वक्त और लग सकता है। यह काम नगर परिषद के माध्यम से होना है। परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव ने बताया कि डीसी से मशविरे के बाद यैलो लाइन के टेंडर पर काम शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि हफ्ते-दस दिन के भीतर यैलो लाइन लगा दी जाएगी।
रिहायशी इलाकों में चलने वाली दुकान होंगी सील
बिना नक्शा पास इमारतों के खिलाफ मुहिम के बाद नगर परिषद अब रिहायशी इलाकों में चल रही व्यापारिक गतिविधियों वाले संस्थानों पर कार्रवाई करेगी। परिषद प्रधान रणसिंह यादव ने बताया कि शहर की कई कॉलोनियों में दुकानें चल रही हैं। यह गैर कानूनी हैं। ऐसी दुकानों को परिषद ने चिह्नित कर लिया है और आगामी शनिवार को ऐसी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसी दुकानों को सील भी किया जा सकता है।