{"_id":"59651cc94f1c1beb058b46bb","slug":"191499798729-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश हित में हो युवा शक्ति का प्रयोग : स्वामी राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश हित में हो युवा शक्ति का प्रयोग : स्वामी राजनाथ
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। शंकरमल साबू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हवन कर विश्व कल्याण की कामना की गई और विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने एवं चरित्र निर्माण के लिए व्यसनों से दूर रहने की नसीहत दी गई।
कार्यक्रम में लेघां गोशाला से स्वामी राजनाथ योगी मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने स्वामी राजनाथ योगी का जीवन परिचय दिया। स्वामी राजनाथ ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। देश और समाज को युवाओं से बड़ी उम्मीद है। इसलिए वे युवा शक्ति को देश और समाज निर्माण में लगाएं। वे व्यसनों से अपने को दूर रखें, शुद्ध आचार, विचार एवं व्यवहार से समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर स्वामी दयानंद के सपनों का भारत बनाएं। कार्यक्रम में योगाचार्य अशोक आर्य ने वेद मंत्रों के उच्चारण कर हवन किया। विद्यार्थियों ने विश्व कल्याण की कामना से पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव और अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वामी राजनाथ योगी का समान किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सदस्यों के अलावा विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।