{"_id":"595fdc7e4f1c1b553f8b461c","slug":"191499454590-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक से मुलाकात की, कई मांगों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक से मुलाकात की, कई मांगों पर बनी सहमति
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन सेकेंडरी एजुकेशन के निदेशक राजीव रतन से मुलाकात की। इस दौरान पदोन्नति सहित कई अन्य मांगों पर सहमति बनी।
हेमसा के राज्य अध्यक्ष संदीप संागवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। हेमसा के जिला प्रधान सहदेव और सचिव सुकेश कुमार ने बताया कि चपरासी से लेकर अधीक्षक पदों तक इसी माह पदोन्नति की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों को अधीक्षक पद पर पदोन्नत करने के लिए नियमों में ढील दी गई है। आंकड़ा सहायक के पदों पर भी शीघ्र पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार दो वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सभी लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को कन्फर्म आदेश जारी किए जाएंगे। पदोन्नति सेवाकाल की शर्त को कम किया जाएगा। कोर्ट केसीजी के निपटान के लिए जिला स्तर पर न्यायवादियों का पैनल तैयार किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में कमलजीत बतवा, शर्मिला देवी, मुकेश खरब, रणबीर रोहिल्ला, सतीश सेठी, अनिल सिंगला, राजेश मोर, ब्रह्म प्रकाश, संजीत कौशिक, गुलशन अरोड़ा आदि मौजूद थे।