फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   19 new corona patients found in Bhiwani, 24 healthy

भिवानी में कोरोना के 19 नए मरीज मिले, 24 स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
19 new corona patients found in Bhiwani, 24 healthy
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते एलटी प्रवीण अहलावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं और वहीं 24 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 3926 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3794 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के फिलहाल 122 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 67 मरीज ग्रामीण, जबकि 55 शहरी क्षेत्र से हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों में से 115 होमआइसोलेट हैं, जबकि सात को अस्पताल में दाखिल करवाया है। सोमवार को कोरोना जांच के 1400 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेज हैं। हालांकि 1015 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है, जोकि लोगों के लिए चिंता का विशेष बना हुआ है। सीएचसी धनाना में 11, सीएचसी कैरू में 15, सीएचसी लोहारू में 10, सीएचसी मानहेरू में नौ, सीएचसी मीरान में चार, सीएचसी तोशाम में 12 और सीएचसी जमालपुर में छह मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 4032 लाभार्थियों को लगाई वैक्सीन की डोज
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी वैक्सीनेशन अभियान में सोमवार को नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। 4032 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है, जिनमें से 2785 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 1247 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा नियमों का करें पालन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट लगातर बढ़ रहा है। साथ ही अधिकतर मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्वस्थ हो रहे हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों में से महज सात मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, बाकी होमआइसोलेट हैं। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed