फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   19 new corona patients found, 21 infected healthy

कोरोना के 19 नए मरीज मिले, 21 संक्रमित हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
19 new corona patients found, 21 infected healthy
भिवानी। जिले में रविवार को कोरोना के 19 नए मरीज सामने आए हैं, वही 21 संक्रमित स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 127 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 69 ग्रामीण और 58 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। जिले के कोरोना संक्रमित 118 मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि नौ को अस्पताल में दाखिल करवाया है। रविवार को कोरोना जांच के लिए 500 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे गए। हालांकि जिले के 411 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 3907 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से 3770 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 10 संक्रमितों की मौत हो गई। फिलहाल कोरोना के 127 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से सीएचसी धनाना में 11, सीएचसी कैरू में 15, सीएचसी लोहारू में 13, सीएचसी मानहेरू में 10, सीएचसी मीरान में पांच, सीएचसी तोशाम में 11 और सीएचसी जमालपुर में चार सक्रिय मरीज है। इनमें से एक मरीज को ईएसआई अस्पताल, एक को पीजीआईएमएस रोहतक, दो को गुरुग्राम, एक को दिल्ली और तीन को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित सामुदायिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकले और रोजाना व्यायाम करते रहे।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed